Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद की। सिरमौर की युवती और पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की जांच कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 12, 2026Updated:April 13, 20262 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खतरनाक ड्रग लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में सिरमौर की एक युवती और पंजाब के एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 562 स्टैम्प साइज स्ट्रिप्स एलएसडी बरामद की गई हैं, जिनका कुल वजन 11.570 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित ड्रग की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। शिमला में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एलएसडी की बरामदगी हुई है।

    न्यू शिमला में दबिश देकर पकड़े आरोपी

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू शिमला क्षेत्र में एलएसडी की तस्करी हो रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने हिम निवास, बीसीएस न्यू शिमला में दबिश दी। यहां से पुलिस ने संदीप शर्मा (40) निवासी धर्मकोट, जिला मोगा (पंजाब) और प्रिया शर्मा (26) निवासी ददाहू, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एलएसडी की 562 स्ट्रिप्स बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    10 साल से कर रहा था नशे की तस्करी

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी संदीप शर्मा पिछले करीब 10 वर्षों से एलएसडी की तस्करी में शामिल था। उसके खिलाफ पहले भी 33 ग्राम चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है और युवती इस गिरोह के संपर्क में कैसे आई। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने प्रेस वार्ता में बताया कि एलएसडी जैसी ड्रग्स का इस्तेमाल अक्सर रेव पार्टियों और हाई-प्रोफाइल नशे के नेटवर्क में किया जाता है।

    इस साल 136 आरोपी गिरफ्तार

    एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 73 मामले दर्ज कर 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 12 आरोपी बाहरी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े नेटवर्क के आधार पर पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    क्या है एलएसडी  

    लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) एक शक्तिशाली हैलुसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाली) नशीली दवा है। यह एक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे लेने के बाद व्यक्ति की सोच, भावनाएं और वास्तविकता को समझने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। LSD आमतौर पर कागज की छोटी स्टैम्प या ब्लॉटर स्ट्रिप पर डालकर लिया जाता है। इसे जीभ पर रखकर या निगलकर सेवन किया जाता है। इस ड्रग का असर दिमाग पर गहरा होता है। इसे लेने के बाद व्यक्ति को मतिभ्रम (ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं) होने लगते हैं। समय और आसपास की चीजों की समझ बदल जाती है। कुछ लोगों को अत्यधिक खुशी या ऊर्जा महसूस होती है, जबकि कई बार डर, घबराहट और मानसिक अस्थिरता भी हो सकती है। इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।  भारत में LSD पूरी तरह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ है। इसके कब्जे, खरीद-फरोख्त या तस्करी पर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। व्यावसायिक मात्रा के साथ पकड़े जाने पर 20 साल तक की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है।

    #ARBtimes #CrimeNews #DrugBust #DrugTrafficking #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #LatestNews #LSDDrug #NDPSAct #PunjabNews #Shimla #ShimlaDrugCase #Shimlapolice #SirmaurNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : चंबा में छात्रा ने रावी नदी में कूदकर दी जान, कांगड़ा में लापता छात्र का शव मिला
    Next Article Bilaspur : चैत्र नवरात्र मेले 19 मार्च से; श्री नैना देवी मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मियों की मौत; टोलैंड में टैंकर से भिड़ी कार

    August 17, 2026

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026

    Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 14, 2026

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    August 12, 2026

    Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल

    August 9, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026
    View 2 Comments

    2 Comments

    1. Pingback: Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवा

    2. Pingback: Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 3 3
    Users Today : 119
    Total Users : 118733
    Total views : 235124
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.