Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

Shimla Drug Case में पुलिस ने एक करोड़ रुपये का LSD बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ कि नशा गोवा से राजस्थान और दिल्ली होते हुए शिमला पहुंचा। मामले में केरल के तस्कर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 15, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
प्रतीकात्मक तस्वीर

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

Shimla Drug Case में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। राजधानी शिमला में करीब एक करोड़ रुपये का एलएसडी (LSD) नशा बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि यह नशा गोवा से राजस्थान और दिल्ली होते हुए शिमला तक पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के संदीप शर्मा और सिरमौर जिले की प्रिया शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर हेरल के हैरिसन को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

शिमला पुलिस ने 10 मार्च को न्यू शिमला के एक फ्लैट में दबिश देकर युवक और युवती को 11.570 ग्राम एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था। बरामद 562 स्ट्रिप्स एलएसडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दो से तीन दिन पहले ही शिमला पहुंचे थे और इस नशे को बड़ी पार्टियों के आयोजकों तक पहुंचाने की तैयारी में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

राज्यों की पुलिस व्यवस्था पर भी उठे सवाल

जांच में सामने आया कि नशे की यह खेप गोवा से राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों की सीमाओं से गुजरते हुए हिमाचल तक पहुंची। इतनी लंबी दूरी तय करने के बावजूद तस्करी का यह नेटवर्क सक्रिय रहा, जिससे राज्यों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर राज्यों के बीच खुफिया सूचना साझा करने और संयुक्त निगरानी की व्यवस्था मजबूत हो, तो इस तरह के अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को समय रहते रोका जा सकता है।

रेव पार्टियों में होता है एलएसडी का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार एलएसडी एक महंगा सिंथेटिक ड्रग है, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर रेव पार्टियों और हाई-प्रोफाइल आयोजनों में किया जाता है। इसकी एक डोज की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जाती है। पर्यटन स्थलों कुल्लू-मनाली में भी इसके इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार केरल निवासी हैरिसन को अदालत में पेश किया, जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उससे नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि एलएसडी नशे के मामले में पुलिस हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि नशे की खेप गोवा से लाई गई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें

Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

#ARBtimes #DrugNetwork #DrugSmuggling #DrugTrafficking #GoaToShimla #HimachalCrime #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaNews #LSDDrug #PoliceInvestigation #RevePartyDrugs #ShimlaCrime #ShimlaDrugCase #Shimlapolice
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल 15 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 1 5 5
Users Today : 33
Total Users : 113155
Total views : 225574
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.