Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने
    • Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता
    • Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
    • Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश

    शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित। बिना लेबल खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक, स्कूलों, आंगनवाड़ी और शादियों के खाने के सैंपल लेने के निर्देश।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 30, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी शिमला अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाजार में बिना लेबल बिक रहे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही, ऐसे खाद्य पदार्थों की जांच अनिवार्य रूप से की जाए जिनमें कृत्रिम रंग या स्वाद के लिए रसायनों का उपयोग किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में बाजार में कई संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बिकने लगते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ जाता है। इसलिए विभाग को खाद्य वस्तुओं के सैंपल की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

    दूरदराज क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

    उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में तैयार होने वाले मिड-डे मील के सैंपल नियमित रूप से लिए जाएं। इसके अलावा रोहड़ू, चिड़गांव, कुपवी और चौपाल जैसे दूरदराज क्षेत्रों में भी सैंपलिंग बढ़ाने और जागरूकता शिविर आयोजित करने को कहा।

    बैठक में जानकारी दी गई कि हाल ही में मशोबरा और घणाहट्टी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों से मिड-डे मील के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में लगभग 30 निरीक्षण किए गए और 12 निगरानी नमूने एकत्रित किए गए हैं।

    स्ट्रीट फूड और होटलों पर भी नजर

    उपायुक्त ने स्कूलों के आसपास चल रहे खाद्य विक्रेताओं की नियमित जांच और जागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि करीब 600 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को फॉस्टैक के तहत प्रशिक्षण दिया गया है।

    इसके अलावा, होटल और अन्य भोजन प्रतिष्ठानों की भी सख्ती से जांच की जा रही है। जिला में अब तक 67 प्रवर्तन और 88 निगरानी नमूने लिए गए हैं, जबकि नगर निगम क्षेत्र में 80 प्रवर्तन और 85 निगरानी नमूने एकत्रित किए गए हैं।

    शादियों के खाने की भी होगी जांच

    उपायुक्त ने कहा कि शादियों में बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन तैयार होता है, इसलिए वहां भी खाद्य सैंपलिंग जरूरी है, ताकि किसी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो।

    कार्रवाई और लाइसेंसिंग की स्थिति

    बैठक में बताया गया कि अब तक 15 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 26 मामले कोर्ट में लंबित हैं। नगर निगम क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में 57 सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

    खाद्य सुरक्षा लाइसेंसिंग के तहत नगर निगम क्षेत्र में 280 लाइसेंस जारी किए गए हैं, जबकि पूरे जिला में 238 लाइसेंस और 1849 पंजीकरण किए गए हैं।

    मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को सक्रिय करने के निर्देश

    उपायुक्त ने विभाग को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को शीघ्र कार्यशील बनाने और उसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) वीरेंद्र चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान और होटल इंस्पेक्टर दलीप ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AnupamKashyap #ChildrenHealth #FoodInspection #FoodQuality #FoodSafety #HealthAwareness #HimachalNews #MidDayMeal #ShimlaNews #StreetFoodSafety
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश

    March 30, 2026

    Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण

    March 30, 2026

    Shimla: 29 मार्च को सभी एसडीएम करेंगे आपदा राहत पैकेज लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण, उपायुक्त अनुपम कश्यप

    March 28, 2026

    HPU: एचपीयू में SFI का धरना-प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं और भर्तियों को लेकर उठाई आवाज

    March 28, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 8 7 7
    Users Today : 171
    Total Users : 101877
    Total views : 206159
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.