Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप

    रामपुर बुशहर में भाजपा ने क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर रैली निकाली। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की कमी और वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 10, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एसडीएम कार्यालय रामपुर परिसर में रैली बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर की बदहाल व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली के बाद एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में नेताओं ने सरकार पर तीखे प्रहार किए।

    इस दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार को साढ़े तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन रामपुर में विकास कार्य ठप पड़े हैं और हर विभाग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकतर विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। नेगी ने कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम लोगों को अपने काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने दूध उत्पादकों और बागवानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें अपनी मेहनत का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा। कई मामलों में तीन-तीन महीने की देरी हो रही है, जबकि एचपीएमसी के माध्यम से सेब बेचने वाले बागवानों को भी अब तक भुगतान नहीं मिला है।

    स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एक साथ कई पंचायतों को कवर कर रहे हैं, लेकिन वहां डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी है। इसके अलावा रामपुर और ननखड़ी में बीडीओ के पद खाली हैं, जबकि ननखड़ी में 17 पंचायतों के लिए केवल सात सचिव कार्यरत हैं। पंचायतों के भंग होने के करीब चार माह बाद भी विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। सरकार के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और किसानों-बागवानों को फसल के दाम अपने आप निर्धारित करने देने जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं, जिससे जनता में भारी नाराजगी है।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदारों को टेंडर से लेकर बिल भुगतान तक रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में केवल उन्हीं परियोजनाओं पर काम हो रहा है, जिन्हें केंद्र सरकार से फंड मिल रहा है। पशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए नेगी ने कहा कि रामपुर के लगभग 80 प्रतिशत पशु औषधालयों में डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की कमी है, जिससे पशुओं का समय पर टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।

    नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर संसाधनों की कमी है। ननखड़ी थाने के पास अपना कोई वाहन और स्टाफ तक नहीं है। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा आने वाले समय में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

    #BJPProtest #CongressGovernment #HimachalNews #LocalIssues #PoliticalNews #RamPurNews #कांग्रेस_सरकार #भाजपा_प्रदर्शन #रामपुर_भाजपा_रैली #हिमाचल_राजनीति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

    April 8, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    April 2, 2026

    Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग

    April 2, 2026

    Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    March 28, 2026

    Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

    March 25, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 4 9
    Users Today : 183
    Total Users : 103249
    Total views : 208470
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.