Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Pradesh Bar Council Election : 20 अप्रैल मतदान, 23 को रिजल्ट; 7,780 वकील डालेंगे वोट
    • Himachal : शिमला में टाउन हॉल ऑफ वुमन का आयोजन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्यापक मंथन
    • Illegal Mining Case: हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर
    • दैनिक राशिफल 16 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi: मंडी में हिमाचल दिवस समारोह: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा, भुभुजोत टनल की DPR शुरू
    • Himachal Diwas 2026 : CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, किन्नौर की महिलाओं को ₹1500, भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था
    • Rampur Bushahr: देवटन में कोली समाज ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में “बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ” गठन का निर्णय, 17 अप्रैल को अगली बैठक
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal : शिमला में टाउन हॉल ऑफ वुमन का आयोजन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्यापक मंथन

    Himachal : शिमला में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा और टाउन हॉल ऑफ वुमन का आयोजन। जयराम ठाकुर समेत कई वक्ताओं ने महिलाओं को 33% आरक्षण और सशक्तीकरण पर रखे विचार
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व सीएम जयराम का स्वागत करतीं महिलाएं।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में नारी शक्ति फोरम समेत सामाजिक संस्थाओं की ओर बुधवार को शिमला में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समर्थन पदयात्रा और टाउन हॉल ऑफ वुमन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    सर्कुलर रोड स्थित होटल ध्रुव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन हॉल ऑफ वुमन से हुआ, जिसमें महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, नेतृत्व और राजनीति में 33% आरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।दोपहर 2 बजे होटल ध्रुव से सीटीओ तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम समर्थन पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया और 33% आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की।

    शिमला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं।

    महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा : जयराम

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है, लेकिन उन्हें नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के समग्र विकास को नई दिशा देगा और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि दशकों से प्रतीक्षित यह अधिनियम अब जमीन पर उतरने जा रहा है और इससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

    यह अभियान नहीं, जनआंदोलन है : डेजी ठाकुर

    भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान को सुनिश्चित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान, नव भारत की पहचान संकल्प के साथ यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य वक्ता डॉ. पूर्णिमा चौहान ने कहा कि पिछले वर्षों में शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस प्रगति को और गति देगा। प्रोफेसर मीनाक्षी पॉल ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के सशक्तीकरण का मजबूत आधार है।

    #33PercentReservation #BJP #DaisyThakur #HimachalNews #IndianPolitics #JairamThakur #MahilaMorcha #NariShaktiVandanAdhiniyam #Shimla #ShimlaNews #TownHallOfWomen #WomenEmpowerment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: दतनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर

    April 14, 2026

    Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर

    April 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप

    April 10, 2026

    Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

    April 8, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    April 2, 2026

    Kumarsain: बिथल में अडानी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, श्रम कानून लागू करने की उठाई मांग

    April 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 9 1 2
    Users Today : 33
    Total Users : 103912
    Total views : 209643
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.