Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
    • Shimla: हिमाचल में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल: भाजपा प्रवक्ता राकेश डोगरा
    • HPU MBA Admission 2026 : एचपीयू बिजनेस स्कूल में एमबीए के लिए आवेदन शुरू, 25 मई अंतिम तिथि
    • Himachal Panchayat Elections : जिला परिषद आरक्षण रोस्टर जारी, 6 जिलों में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए रिजर्व
    • Himachal Congress : 71 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, महिलाओं को नहीं मिला प्रतिनिधित्व
    • दैनिक राशिफल 18 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr/Kinnaur: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: किन्नौर, रामपुर व आनी में विभिन्न मामलों का होगा निपटारा
    • Kinnaur: किन्नौर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा: जिला उद्योग केन्द्र की कार्यशाला में 75 महिलाओं ने लिया भाग
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal Congress : 71 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, महिलाओं को नहीं मिला प्रतिनिधित्व

    Himachal Congress ने 71 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी की, लेकिन इनमें एक भी महिला को जगह नहीं मिली। देखें पूरी सूची और जिलावार नाम।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 18, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Congress कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 71 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। कांग्रेसकी ओर से जारी सूची में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। नियुक्तियों को आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सूची में किसी जिले में एक भी महिला को जगह नहीं मिली है।

    चंबा और कांगड़ा में इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

    चंबा में चुराह से भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर से संजू राम, पांगी-भरमौर से सुभाष चौहान, चंबा से ओम प्रकाश, डलहौजी से अमित शर्मा और भटियात से विजय कंवर को जिम्मेदारी दी गई है। कांगड़ा में नूरपुर से संदेश कुमार ढडवाल, इंदौरा से देविंद्र मनकोटिया, फतेहपुर से कैप्टन जीत कुमार शर्मा, जवाली से चैन सिंह गुलेरिया, देहरा से कमलेश कुमार, जसवां-प्रागपुर से मुल्तान सिंह, ज्वालामुखी से प्रताप राणा, जयसिंहपुर से जसवंत ढडवाल, सुलाह से बाल कृष्ण चौधरी, नगरोटा बगवां से मान सिंह चौधरी, कांगड़ा से नागेश्वर मनकोटिया, शाहपुर से सुरेश चौधरी, धर्मशाला से हरभजन चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक चंद और बैजनाथ से शशि राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

    कुल्लू , लाहौल-स्पीति और मंडी

    काजा से दोरजे छेरिंग, केलांग से सुरेंद्र कुमार, उदयपुर से कुशल ठाकुर, मनाली से बीर सिंह ठाकुर, कुल्लू से गोपाल सिंह, बंजार से मोहर सिंह ठाकुर और आनी से गोविंद शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। करसोग से गोपाल ठाकुर, सुंदरनगर से जसवंत सिंह, नाचन से दीप कुमार, सराज से जगदीश रेड्डी, द्रंग से देवेंद्र कुमार, जोगिंद्रनगर से इंद्र सिंह धीमान, धर्मपुर से प्रकाश चंद, मंडी सदर से हेम राज ठाकुर, बल्ह से पवन ठाकुर और सरकाघाट से धर्मपाल को जिम्मेदारी दी गई।

    हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सोलन

    हमीरपुर में भोरंज से विजय कुमार बनियाल, सुजानपुर से राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर से सुनील कुमार, बड़सर से संजय शर्मा और नादौन से पृथ्वी चंद नियुक्त किए गए। ऊना में चिंतपूर्णी से डॉ. रविंदर कुमार शर्मा, गगरेट से सुरेंद्र सिंह कंवर, हरोली से संदीप अग्निहोत्री, ऊना से रजनीश कुमार और कुटलैहड़ से विवेक मिंका को जिम्मेदारी दी गई। झंडूता से विजय कौशल, घुमारवीं से कैप्टन चंबेल सिंह, बिलासपुर से मस्त राम वर्मा और श्री नैना देवी से अमरजीत बंगा। सोलन में अर्की से सतीश कश्यप, नालागढ़ से बाबू राम ठाकुर, दून से कुलतार सिंह ठाकुर, सोलन से मनीष ठाकुर और कसौली से देवेंद्र शर्मा।

    सिरमौर, शिमला और किन्नौर

    सिरमौर में पच्छाद से सुनील शर्मा, नाहन से ज्ञान चंद चौधरी, श्री रेणुकाजी से तपेंद्र चौहान, पांवटा साहिब से हरप्रीत सिंह और शिलाई से कल्याण धामटा नियुक्त हुए। शिमला में चौपाल से दिनेश चौहान, ठियोग से संजय शर्मा, शिमला ग्रामीण से गोपाल शर्मा, जुब्बल-कोटखाई से जितेंद्र मेहता, रामपुर से लाल चंद शर्मा और रोहड़ू से शिव पाल ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। किन्नौर में कल्पा से विक्रम नेगी, निचार से अनिल नेगी और पूह से प्रेम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ होगा।

    #BlockPresident #BreakingNews #Congress #CongressNews #HimachalCongress #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #HimachalUpdate #hpnews #IndianPolitics #PoliticalNews #Shimla #WomenInPolitics #WomenRepresentation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Panchayat Elections : जिला परिषद आरक्षण रोस्टर जारी, 6 जिलों में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए रिजर्व

    April 18, 2026

    Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी

    April 17, 2026

    Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा

    April 17, 2026

    Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक

    April 17, 2026

    Himachal Pradesh Bar Council Election : 20 अप्रैल मतदान, 23 को रिजल्ट; 7,780 वकील डालेंगे वोट

    April 16, 2026

    Shimla Summerhill Accident: खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत

    April 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 3 0 0
    Users Today : 63
    Total Users : 104300
    Total views : 210290
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.