Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    आनी सड़क हादसा: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घायलों का जाना हालचाल, 4 शिक्षिकाओं की मौत से शोक

    कुल्लू के आनी में तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में 4 शिक्षिकाओं की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आनी हादसे में घायल शिक्षिकाओं का कुशमक्षेम जानने आईजीएमसी पहुंचने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को आईजीएमसी में भर्ती सड़क हादसे में घायल शिक्षकों का कुशल-क्षेम जाना। यह हादसा शनिवार शाम आनी में हुआ था। मंत्री ने घायल शिक्षिकाओं रीना कुमारी और तारा देवी से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

    इस हादसे में चार शिक्षिकाओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

    गौरतलब है कि कुल्लू के आनी उपमंडल के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम करीब 4:30 बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी वजन के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में स्नेह लता, बंती कौंडल, उषा कुमारी और सीमा आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शिक्षिकाएं विभिन्न स्कूलों में कार्यरत थीं और स्कूल से घर लौट रही थीं।

    घायलों में सुरेश चंद (42), तारा देवी (47) और रीना कुमारी (40) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।

    #BreakingNews #HimachalNews #TeacherAccident #आनीहादसा #कुल्लून्यूज #रोहितठाकुर #शिक्षकहादसा #सड़कहादसा #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में DJ NatioN खेल महोत्सव का शानदार आगाज़, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
    Next Article Election: किन्नौर की नवगठित शिगारचा पंचायत में पहली बार ही सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव, बनी एकता की मिसाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Kalka-Shimla Train : 30 नवंबर तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ब्रिज नंबर-57 के पास ट्रैक की मरम्मत जारी

    October 1, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Shimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    September 25, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 7 2
    Users Today : 202
    Total Users : 125072
    Total views : 245541
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.