Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 6, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों से पहले बड़ा कानूनी बदलाव लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 अब प्रभावी हो गया है। इस नए कानून के तहत चिट्टा और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त व्यक्ति अब पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

    नए प्रावधान के मुताबिक यदि कोई उम्मीदवार चुनाव जीतने के बाद भी ऐसे मामले में दोषी पाया जाता है, तो उसे जनप्रतिनिधि की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से पंचायत स्तर पर साफ-सुथरी छवि वाले प्रतिनिधियों को बढ़ावा मिलेगा और नशे के खिलाफ सख्त संदेश जाएगा। यह संशोधन विधेयक विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पेश किया गया था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विस्तृत चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। इसके बाद विधेयक को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था। अब राज्यपाल की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है।

    हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से चिट्टे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लगभग हर दिन प्रदेश के किसी न किसी हिस्से से नशीले पदार्थों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की खबरें सामने आती रही हैं। इसी बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने पंचायत चुनावों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की भागीदारी सीमित करने का फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि Himachal Panchayat Elections 2026 में यह नया नियम पंचायत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाएगा। इससे न केवल चुनाव प्रक्रिया स्वच्छ होगी, बल्कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी।

    ग्राम सभा के कोरम में भी बड़ा बदलाव

    संशोधन अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब ग्राम सभा की बैठक में कोरम पूरा करने के लिए पंचायत के कुल मतदाताओं के कम से कम दसवें हिस्से (1/10) की उपस्थिति अनिवार्य होगी।पहले ग्राम सभा के कोरम के लिए कुल सदस्यों के एक-चौथाई हिस्से की मौजूदगी जरूरी थी। कई पंचायतों में पर्याप्त संख्या में लोग नहीं पहुंचते थे, जिससे बैठकें स्थगित करनी पड़ती थीं और विकास कार्य प्रभावित होते थे। नए नियम के लागू होने के बाद पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को समय पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार होगा।

    पंचायत चुनावों पर क्या होगा असर?

    विशेषज्ञों का मानना है कि Himachal Panchayat Elections 2026 में यह संशोधन अहम भूमिका निभाएगा। इससे आपराधिक और नशे से जुड़े मामलों में नाम आने वाले लोगों की चुनावी भागीदारी पर रोक लगेगी। साथ ही पंचायतों में जिम्मेदार और स्वच्छ छवि वाले प्रतिनिधियों को अवसर मिलेगा।  कुल मिलाकर, हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 को पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    #ChittaCase #DrugFreeHimachal #ElectionNews #HimachalNews #HimachalPanchayatElections2026 #HimachalPolitics #himachalpradesh #HimachalUpdate #PanchayatElections #PanchayatiRaj #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Shimla : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की चुनावी अयोग्यता मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 2
    Users Today : 2
    Total Users : 124872
    Total views : 245228
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.