Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर, झाकड़ी और नाथपा में गरजा मजदूर आंदोलन, श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • Rampur Bushahr: क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर का दबदबा, योगा, टेबल टेनिस और खो-खो में जीते स्वर्ण पदक
    • Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए
    • Kullu: नेहरू पार्क में MRF स्थापना पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने किया स्वागत
    • Shimla : सरकारी नौकरी के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों की भी होगी ड्रग स्क्रीनिंग
    • Kullu: कुल्लू जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Snower Valley School बना ओवरऑल चैंपियन
    • दैनिक राशिफल 12 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर का दबदबा, योगा, टेबल टेनिस और खो-खो में जीते स्वर्ण पदक

    डीएवी रामपुर के छात्रों ने क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए योगा, टेबल टेनिस और खो-खो प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी दत्तनगर और डीएवी कुमारसैन में किया गया, जिसमें डीएवी रामपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने योगा, टेबल टेनिस और खो-खो जैसी स्पर्धाओं में शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए कई स्वर्ण पदक हासिल किए।

    अंडर-14 छात्रा वर्ग की योगा टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इस टीम में प्रिशा डोगरा, अद्विका, खनक बंसल, दिग्वी और कियान राज भंडारी शामिल रहे। वहीं एकल योग प्रतियोगिता में प्रिशा डोगरा ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    अंडर-14 छात्र वर्ग योगा प्रतियोगिता में दिव्यांश गोयल, रियान कनैन, विवान कनैन, मोक्ष कौशल और भार्गव आनंद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एकल योग स्पर्धा में रियान कनैन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

    टेबल टेनिस अंडर-14 छात्र वर्ग में चिराग नेगी, रेयांश मेहता और अक्षिव भंडारी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं एकल मुकाबले में रेयांश मेहता विजेता रहे।

    खो-खो छात्र वर्ग में आरव ठाकुर, रिकार्ड, हर्षित, सनत सिंह पालसरा, अभिनव, पीयूष शर्मा, वंश कोचर, रेहान जोशी, समस्या ठाकुर, उपमन्यु शर्मा और हेनिथ सिंह ठाकुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर उन्होंने क्लस्टर प्रभारी मुक्ता चौहान के प्रयासों की भी सराहना की और विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    #ClusterLevelGames #DAVRampur #GoldMedal #HimachalNews #KhoKho #RampurBushahr #SchoolSports #SportsCompetition #TableTennis #YogaCompetition
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Rampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप

      May 11, 2026

      HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लेकर किया टॉप

      May 10, 2026

      Himachal PAT LEET 2026: नगर निकाय चुनावों के चलते टली प्रवेश परीक्षाएं, अब जून में होंगी

      May 8, 2026

      SPU Mandi Convocation 2026: राज्यपाल ने छात्रों को दिया ‘विकसित भारत 2047’ का विजन, 575 छात्रों को बांटीं डिग्री

      May 7, 2026

      Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम

      May 6, 2026

      Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान

      May 5, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      May 2026
      MTWTFSS
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 7 8 3 1
      Users Today : 86
      Total Users : 107831
      Total views : 215695
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.