Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: कुल्लू पहुंचे फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू, ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी: रुद्र बने हेड बॉय, दीक्षा ने संभाली हेड गर्ल की जिम्मेदारी
    • Rampur Bushahr: रामपुर में टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
    • Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा
    • Shimla News : राजधानी में आज से नहीं उठेगा कूड़ा, 800 सैहब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
    • Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार
    • दैनिक राशिफल 15 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Delhi: हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धा सुमन, समालखा में भावपूर्ण संत समागम आयोजित
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार

    Baddi Drug Case : बद्दी में फूड लाइसेंस की आड़ में नशीली दवाएं बनाने का बड़ा खुलासा। पुलिस ने कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर 2.23 लाख नशीली गोलियां बरामद कीं।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन 

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नशीली दवाओं के बड़े मामले में पुलिस ने दवा कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी के पास केवल फूड लाइसेंस था, लेकिन वहां नशीली दवाओं समेत अन्य दवाओं का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं, पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    8 मई को बद्दी पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर करीब 2,23,084 नशीली दवाओं की गोलियां बरामद की थीं। इस मामले में यूपी के शिव पूजन प्रजापति और कानपुर निवासी अनुराग शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने फूड लाइसेंस प्राप्त कंपनी में नशीली दवाएं बनाने का खुलासा किया। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए बद्दी स्थित एश केमिकल कंपनी के मालिक अंकित निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कंपनी को चॉकलेट और अन्य फूड प्रोडक्ट बनाने का लाइसेंस मिला हुआ था, लेकिन यहां अवैध रूप से नशीली दवाओं और दूसरी मेडिसिन का निर्माण किया जा रहा था।

    पांच दिन की पुलिस रिमांड, ड्रग्र विभाग भी करेगा कार्रवाई

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी अंकित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले में गहन पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि बद्दी की दो कंपनियों में नशीली दवाएं बनाई जा रही थीं, जबकि उनके पास ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कोई वैध लाइसेंस नहीं था। अब ड्रग विभाग फूड विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेगा और कंपनियों के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #Baddi #BaddiNews #BaddiPolice #CrimeNews #DrugBust #DrugCase #DrugRaid #DrugSeizure #HimachalNews #himachalpradesh #LatestNews #NarcoticsCase #PoliceAction #SolanNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: किन्नौर में पहली बार ‘किन्नौर बर्ड फेस्टिवल’ 8–10 मई तक, जैव विविधता संरक्षण और स्लो टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

    May 4, 2026

    Election: किन्नौर की नवगठित शिगारचा पंचायत में पहली बार ही सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव, बनी एकता की मिसाल

    May 4, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: 2026 में 11 हादसों में 10 मौतें, ब्लैक स्पॉट सुधार के निर्देश

    April 24, 2026

    Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

    April 24, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के सांगला में शिक्षक महासंघ की बड़ी बैठक, शिक्षकों के मुद्दों पर सरकार से की अहम मांगें

    April 19, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा: जिला उद्योग केन्द्र की कार्यशाला में 75 महिलाओं ने लिया भाग

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 4 0 5
    Users Today : 83
    Total Users : 108405
    Total views : 216538
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.