Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: कुल्लू पहुंचे फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू, ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी: रुद्र बने हेड बॉय, दीक्षा ने संभाली हेड गर्ल की जिम्मेदारी
    • Rampur Bushahr: रामपुर में टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
    • Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा
    • Shimla News : राजधानी में आज से नहीं उठेगा कूड़ा, 800 सैहब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
    • Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार
    • दैनिक राशिफल 15 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Delhi: हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धा सुमन, समालखा में भावपूर्ण संत समागम आयोजित
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla News : राजधानी में आज से नहीं उठेगा कूड़ा, 800 सैहब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सैहब सोसायटी के करीब 800 सैहब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के घरों और व्यावसायिक संस्थानों से कूड़ा नहीं उठेगा, जिससे सफाई व्यवस्था पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

    वेतन बढ़ोतरी रोकने से नाराज कर्मचारी

    सैहब सोसायटी के कर्मचारी सालाना 10 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी वेतन बढ़ोतरी रोक दी गई है, जिससे वे नाराज हैं। नगर निगम प्रशासन के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया। वीरवार को कर्मचारियों ने शहर में घर-घर जाकर पंफ्लेट बांटे और लोगों को अपनी मांगों की जानकारी दी। सैहब सोसायटी शिमला शहर के करीब 60 हजार घरों और व्यावसायिक संस्थानों से रोजाना कूड़ा उठाने का काम करती है। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। खास बात यह है कि राजधानी में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण भी चल रहा है, जिसके बीच हड़ताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

    कलेक्शन सेंटरों से भी नहीं उठेगा कूड़ा

    नगर निगम प्रशासन ने कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठाने के लिए चालकों को निर्देश दिए थे, लेकिन चालकों ने भी शुक्रवार से हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है। इससे शहर के कलेक्शन सेंटरों में भी कूड़ा जमा होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि निगम प्रशासन का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

    प्रशासन ने लगाया एस्मा

    सैहब कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश आवश्यक सेवा अधिनियम 1973 की धारा 4 के तहत यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

    #GarbageCollection #GarbageStrike #HimachalNews #himachalpradesh #LatestNews #MCShimla #MunicipalCorporation #SahebSociety #ShimlaCity #ShimlaNews #ShimlaStrike #StrikeNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : ज्वाइनिंग के बाद इस्तीफा देने पर वेटिंग लिस्ट से नहीं होगी नियुक्ति

    May 14, 2026

    Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए

    May 12, 2026

    Shimla : सरकारी नौकरी के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों की भी होगी ड्रग स्क्रीनिंग

    May 12, 2026

    Rampur Bushahr : 9 ग्राम चिट्टा बरामद, कुमारसैन पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    Shimla : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की चुनावी अयोग्यता मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार

    May 9, 2026

    Shimla : पूर्व CPS के सरकारी आवासों पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 4 0 6
    Users Today : 84
    Total Users : 108406
    Total views : 216539
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.