Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस

    Himachal High Court ने पंचायत चुनाव में ससुर के अतिक्रमण के आधार पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस जारी किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। मामला सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण और पंचायत चुनाव में उम्मीदवार की पात्रता से जुड़ा हुआ है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान फिलहाल याचिकाकर्ता को तत्काल राहत नहीं दी गई। हालांकि कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि रिट याचिका लंबित रहने के बावजूद याचिकाकर्ता कानून के अनुसार चुनाव याचिका दायर कर सकती है।

    क्या है पूरा मामला?

    याचिकाकर्ता ने रिटर्निंग अधिकारी के 12 मई 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया था। चुनाव अधिकारी ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम, 1994 की धारा 122(1)(ई) और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (संशोधन अध्यादेश) 2026 का हवाला देते हुए कहा था कि उम्मीदवार के ससुर ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है। इसी आधार पर काजल को पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की चुनावी अयोग्यता मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार

    याचिकाकर्ता ने कोर्ट में क्या दलील दी?

    याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में कहा गया कि कानून की गलत व्याख्या की गई है। दलील में कहा गया कि यदि बहू सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करती है, तो उसके ससुर को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराया जा सकता है। लेकिन यदि अतिक्रमण ससुर द्वारा किया गया हो, तो उसके आधार पर बहू को चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता। याचिका में यह भी कहा गया कि चुनाव अधिकारी ने कानून की मंशा के विपरीत जाकर कार्रवाई की है, जिससे उम्मीदवार के अधिकार प्रभावित हुए हैं।

    चार सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

    हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय की है। तब तक राज्य सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या परिवार के किसी सदस्य के कथित अतिक्रमण का असर सीधे उम्मीदवार की पात्रता पर डाला जा सकता है। यह मामला अब हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों और अयोग्यता से जुड़े प्रावधानों की कानूनी व्याख्या के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले समय में इस फैसले का असर पंचायत चुनावों के अन्य मामलों पर भी पड़ सकता है।

    #BreakingNews #ElectionNews #EncroachmentCase #GovernmentLand #HighCourtNews #HimachalHighCourt #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalUpdates #PanchayatElection #PanchayatiRajAct #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleNEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने परीक्षा शहर बदलने की विंडो खोली
    Next Article Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला

    August 12, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 1
    Users Today : 2
    Total Users : 118611
    Total views : 234939
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.