Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

    खनेरी स्थित जीएनएम नर्सिंग स्कूल में शिकायतों और जांच के बीच प्रशासन ने प्रधानाचार्य को हटाकर सिस्टर मुनी जांगमों को अस्थायी जिम्मेदारी सौंपी। छात्राओं की सुविधाओं और स्वास्थ्य को लेकर मामला चर्चा में है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी में संचालित जीएनएम नर्सिंग स्कूल में चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रोशन लाल कौंडल ने मौजूदा प्रधानाचार्य को जांच पूरी होने तक पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। उनकी जगह सिस्टर मुनी जांगमों को अस्थायी तौर पर संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    दरअसल, अप्रैल माह से छात्राओं और उनके अभिभावकों द्वारा संस्थान की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। आरोप लगाए गए थे कि हॉस्टल, भोजन व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में गंभीर कमियां हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू की। जिसके बाद उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नर्सिंग स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की रहने की व्यवस्था, मेस की गुणवत्ता और संस्थान के प्रबंधन से जुड़े कई बिंदुओं पर खामियां पाई गई थीं। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर रिपोर्ट तैयार की गई।

    मामला राजनीतिक गलियारों तक भी पहुंचा और विभिन्न दलों के नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं छात्राओं और अभिभावकों ने प्रधानमंत्री कार्यालय समेत कई एजेंसियों को शिकायतें भेजीं। जांच के दौरान दो छात्राओं में टीबी संक्रमण पाए जाने और कुछ छात्राओं के संपर्क में आने की बात सामने आने से अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई।

    अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आदेश की प्रति जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल को भेज दी गई है, ताकि नए आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

    #EducationUpdate #GNMNursingSchool #GNMStudents #HimachalNews #himachalpradesh #HospitalNews #Khaneri #NursingInstitute #RampurBushahr #RamPurNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पीएम श्री स्कूल तकलेच में राकेश सानी चुने गए एसएमसी अध्यक्ष
    Next Article दैनिक राशिफल 20 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 9 6
    Users Today : 34
    Total Users : 125896
    Total views : 246763
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.