Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में सजा ‘Canvas of The Hills’ कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी हिमाचल की खूबसूरती

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत शिमला के रिज मैदान में ‘Canvas of The Hills’ कला महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के कलाकारों ने हिमाचल की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को कैनवास पर उतारा। वहीं जिला प्रशासन ने शहर के 10 चिन्हित स्थानों पर 31 जुलाई तक सार्वजनिक बैठक, धरना-प्रदर्शन और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया है।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित ‘‘Canvas of The Hills’’ कला महोत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित चित्रकारों और कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने कैनवास पर जीवंत रूप में उकेरा।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलाकारों ने अपनी रचनात्मक कृतियां भी उपायुक्त को भेंट कीं। इन उत्कृष्ट चित्रों की भविष्य में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिससे कला प्रेमियों को हिमाचल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर मिलेगा।

उपायुक्त ने बताया कि कलाकारों ने रिज मैदान और उसके आसपास के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए लाइव पेंटिंग और स्केचिंग की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अगले चरण में कलाकार हिमालयी क्षेत्र की अद्भुत प्राकृतिक छटा को चित्रित करने के लिए स्पीति घाटी का भी भ्रमण करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘‘Canvas of The Hills’’ का उद्देश्य देशभर के कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना, कला के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा शिमला की अनुपम सुंदरता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए भी कला एवं संस्कृति से जुड़ने का एक उत्कृष्ट अवसर साबित हुआ।

विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने लिया भाग

कला महोत्सव में पुणे, जोधपुर, विशाखापट्टनम, असम और शिमला सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में शिरीष देशपांडे, मनोज सोमन, संदीप खेडकर, नितिन महामुनी, महेंद्र कोंडेकर, सुहासिनी एम. कोंडेकर, राधा सोमन, विनीता पुरोहित लोहरा, गुलजार हुसैन, साई मणिकिरण वेदुरुपर्थी, वामसी किरण पैला, देबप्रिया बेजबरुआह, नक्शदीप सिंह और राजेंद्र मेहता शामिल रहे।

शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थानों पर धरना-प्रदर्शन और रैलियों पर रोक

जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने, धरना-प्रदर्शन, रैलियां निकालने, नारेबाजी करने, बैंड बजाने तथा हथियार के रूप में इस्तेमाल की जा सकने वाली वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

प्रतिबंधित क्षेत्रों में छोटा शिमला से रिज और कैनेडी हाउस तक, रेंडेजवॉयस रेस्तरां से रिवोली सिनेमा तक, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी मंदिर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से लिंक रोड छोटा शिमला-कसुम्पटी मार्ग सहित अन्य चिन्हित क्षेत्र शामिल हैं। जारी आदेशों के अनुसार संबंधित स्थलों पर किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों तथा सैन्य कर्मियों पर उनके आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान लागू नहीं होगा। सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

#AnupamKashyap #ArtAndCulture #CanvasOfTheHills #CreativeHimachal #HimachalCulture #HimachalNews #himachalpradesh #LivePainting #ProtestBanShimla #RidgeGroundShimla #ShimlaAdministration #ShimlaArtFestival #ShimlaNews #ShimlaSummerFestival2026 #SummerFestival
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleरामपुर बुशहर: रामपुर और निरमंड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन
Next Article Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

ननखड़ी एचआरटीसी बस हादसा : सरकार के बेहतर स्वास्थ्य दावों की खुली पोल, खनेरी अस्पताल की लापरवाही से तड़पे घायल

July 16, 2026

Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

July 16, 2026

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Shimla : ननखड़ी में HRTC बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, कंडक्टर समेत 2 की मौत; 20 यात्री घायल

July 16, 2026

Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

July 15, 2026

Shimla: जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

July 14, 2026

Shimla: आकाश को मिली नई उड़ान: सुखाश्रय योजना से खोली मोबाइल रिपेयर शॉप, डीसी ने किया शुभारंभ

July 14, 2026

Shimla: किशाऊ परियोजना से हिमाचल को बिना निवेश सालाना 600 करोड़ का राजस्व, जल्द हो सकता है एमओयू

July 14, 2026

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हिमाचल सरकार की SLP खारिज, 60 साल में ही होंगे सेवानिवृत्त

July 14, 2026

Shimla : मार्च-अप्रैल तक शुरू होगा 450 MW शोंगठोंग प्रोजेक्ट, हिमाचल को 900 करोड़ की सालाना आय

July 13, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

July 13, 2026

Kangra : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा कचरा टैक्स; जानें किस श्रेणी को देना होगा कितना मासिक शुल्क

July 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 5 5 1
Users Today : 1
Total Users : 115551
Total views : 229732
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.