Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: 8 से 17 जून तक किन्नौर दौरे पर रहेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी, कई विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

    हिमाचल के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 08 से 17 जून 2026 तक किन्नौर जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे तथा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 4, 2026Updated:June 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जगत सिंह नेगी राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 08 से 17 जून, 2026 तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों, बैठकों, उद्घाटनों और शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    08 जून को मंत्री रिकांग पिओ स्थित आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष में ऑफिसर कमांडिंग, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) एवं सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

    09 जून को वे जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक तथा 10 जून को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) और स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    11 जून को निचार उपमंडल में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ ग्रांगे जल शोधन संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। 12 जून को रिकांग पिओ में रिब्बा, पोवारी और पूर्वनी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों तथा देव समाज के प्रतिनिधियों के साथ किन्नौर कैलाश यात्रा से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    15 जून को पूह उपमंडल की हंगरंग घाटी स्थित पर्यटन स्थल नाको में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर वे कला मंच का उद्घाटन करेंगे तथा क्लाइम्बिंग वॉल, रैपलिंग वॉल, स्काई साइक्लिंग, जिप लाइन और रोप कोर्स जैसी पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

    16 जून को रारंग में लाखंग, पर्यटक सूचना एवं स्वागत केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं भी सुनेंगे।

    मंत्री जगत सिंह नेगी 17 जून को प्रातः 9 बजे किन्नौर से शिमला के लिए रवाना होंगे।

    #BRO #DevelopmentWorks #GovernmentAtDoorstep #HimachalNews #himachalpradesh #HPGovernment #JagatSinghNegi #KinnaurKailashYatra #KinnaurNews #KinnaurTour #localnews #Nako #Rarang #Shimla #TribalDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: कोली समाज रामपुर की बैठक संपन्न, हृदय रोगी महिला के ऑपरेशन के लिए ₹6,500 की आर्थिक सहायता
    Next Article SFI: एसएफआई ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री, सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: सोशल मीडिया पर छाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026, प्रचार की बनी रणनीति

    October 16, 2026

    Kinnaur: 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

    October 13, 2026

    Kinnaur: वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर सप्ताह होंगी समितियों की बैठकें

    October 12, 2026

    Kinnaur News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चौपाल के दो युवकों की मौत

    October 12, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 2 5 0
    Users Today : 0
    Total Users : 127250
    Total views : 248821
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.