Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

रामपुर के खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 14, 2026Updated:June 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
कौल सिंह नेगी, भाजपा नेता

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप होने पर प्रदेश सरकार, अस्पताल प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चार जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में पिछले कई दिनों से महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाएं बाधित हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेगी ने कहा कि अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं और ओपीडी भी लगभग एक हजार के आसपास रहती है। ऐसे में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी जांच सुविधाओं का बंद होना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सेवाएं बंद होने से मरीज निजी क्लीनिकों और लैबों में महंगे दामों पर जांच करवाने को मजबूर हैं, जिससे गरीब और दूरदराज के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित होने से गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होती है, जबकि निजी लैबों में इसके लिए 800 रुपये या उससे अधिक खर्च करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खनेरी अस्पताल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और मरीज अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक्स-रे प्लांट में तकनीकी खराबी है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए तथा लगभग 20 वर्ष पुरानी खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को बदलकर नई मशीन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से अस्पताल की बाधित सेवाओं को शीघ्र बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा जनता के हित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

#BJP #HealthcareCrisis #HealthDepartment #HimachalNews #KaulSinghNegi #KhaneriHospital #PatientCare #RampurBushahr #UltrasoundService #XRayService
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleBlood Donation: विश्व रक्तदाता दिवस: सुरक्षा बलों के जवानों ने किया रक्तदान, 61 यूनिट रक्त संग्रहित
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026

Himachal Politics : नगर निगम चुनाव में धर्मशाला, मंडी और सोलन में BJP का परचम, पालमपुर में कांग्रेस ने बचाई साख

May 31, 2026

Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल

May 24, 2026

Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान

May 24, 2026

Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

May 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 7 3
Users Today : 42
Total Users : 111873
Total views : 223350
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.