Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

    जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए वन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पेयजल, पार्किंग, मोबाइल नेटवर्क, कचरा प्रबंधन और रघुपुर किले के विकास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते वन अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तत्वावधान में अधिकारियों और हितधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में अरण्यपाल रामपुर मंडल सी.वी. तासीलदार, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, तहसीलदार आनी, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, इको-टूरिज्म सोसाइटी के प्रतिनिधि तथा स्थानीय हितधारकों ने भाग लिया। बैठक का संचालन डीएफओ आनी डॉ. चमन लाल राव ने किया।

    बैठक के दौरान जलापूर्ति योजना, पार्किंग व्यवस्था, पर्यटक सूचना केंद्र की स्थापना, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे के प्रबंधन तथा इको-टूरिज्म गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही जलोड़ी जोत में अवैध रूप से संचालित फूड वैन और रेहड़ी-फड़ी हटाने तथा सड़क किनारे घोषित नो-पार्किंग क्षेत्र को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

    रघुपुर किले के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर विचार करते हुए बेस कैंप में फूड पॉइंट, पर्यटक सूचना केंद्र और ई-टॉयलेट जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त अवैध शेड हटाने की प्रगति, पार्किंग व्यवस्था, रेन शेल्टर निर्माण तथा औषधीय एवं सुगंधित पौधों की प्रदर्शन नर्सरी विकसित करने जैसे विषयों पर भी मंथन हुआ।

    जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी 10 दिनों के भीतर जलोड़ी जोत में पेयजल सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने क्षेत्र में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शीघ्र मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

    बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए, ताकि जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म का सतत, व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल विकास सुनिश्चित हो सके।

    #Ani #Banjar #EcoTourismHimachal #EnvironmentProtection #ForestDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #JaloriJot #EcoTourism #JaloriPass #Kullunews #RaghupurFort #SustainableTourism #TourismDevelopment #TouristFacilities
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति
    Next Article Aaj Ka Rashifal 19 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    September 18, 2026

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड ब्लॉक की बैठक आयोजित

    September 12, 2026

    Kullu: भांग से तैयार होंगे हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और दवाइयां

    September 11, 2026

    Kullu: कटागला-छलाल-रशोल सड़क का भूमि पूजन, 13.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    September 11, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Kullu: कुल्लू बस अड्डे से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    September 8, 2026

    Kullu: कुल्लू में दिव्यांगजनों के लिए विशेष मूल्यांकन शिविर 10 से 25 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Kullu: दिशा बैठक में विकास योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

    September 7, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 0 9
    Users Today : 70
    Total Users : 123509
    Total views : 242947
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.