Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने गेहड़वीं विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए सफलता और नेतृत्व के मंत्र

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सफलता के मूल मंत्र बताए। विद्यार्थियों ने उनसे सेना और जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में उपस्थित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी तथा स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान से सम्मानित सैनिक से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में सेवा, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, कठिन चुनौतियों का सामना करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। संजय कुमार ने अपने सैन्य और व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं के संवाद कार्यक्रम में उपस्थित छात्र

    उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए संजय कुमार ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और टीम भावना ही व्यक्ति को सफलता की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

    एनसीसी एएनओ अतुल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य चमन पुरी, सीएचटी लता कुमारी, अश्विनी गौतम, अंजन कुमारी, सुमित कुमार, विजय कुमार तथा अधीक्षक कमल वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिससे उनमें राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

    #EducationNews #GeharwinSchool #himachalpradesh #IndianArmy #Leadership #Motivation #Ncc #ParamVirChakra #SanjayKumar #StudentInteraction
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: 95:95:99 लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें : उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा
    Next Article Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत पर लोहे की रेलिंग में करंट उतरा, चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

    August 1, 2026

    Himachal : सरकारी पौधे निजी नर्सरी में बेचे; बिलासपुर में वन रक्षक निलंबित, ₹75 हजार जुर्माना

    July 22, 2026

    बिलासपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल: कोर्ट पेशी पर आए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर मौजूद जवान सस्पेंड

    July 9, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Bilaspur:  पंचायती राज चुनाव 2026: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 21 नामांकन रद्द, 4682 उम्मीदवार मैदान में

    May 13, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 29, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 28, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 3 3
    Users Today : 6
    Total Users : 117833
    Total views : 233808
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.