Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: देलठ पंचायत ने विधायक नंद लाल के समक्ष उठाए प्रदूषण मुआवजा और बस सेवा बहाली के मुद्दे

रामपुर में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल से देलठ पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर लुहरी जलविद्युत परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के प्रदूषण मुआवजे, बस सेवा बहाली और उठाऊ सिंचाई योजना को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर के परिधि गृह में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक नंद लाल

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

रामपुर के विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने शुक्रवार को रामपुर स्थित परिधि गृह में क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान विकास खंड ननखड़ी की देलठ पंचायत से प्रधान उमा दत्त शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लुहरी जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य से देलठ पंचायत भी प्रदूषण की समस्या से प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद पंचायत को पिछले दो वर्षों से प्रदूषण मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार पंचायत का लगभग 18 करोड़ रुपये का मुआवजा लंबित है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने शिमला-देलठ एचआरटीसी बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा करीब तीन वर्षों से बंद है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को शिमला आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि लुहरी जलविद्युत परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित उठाऊ सिंचाई योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। उन्होंने इस योजना को शीघ्र शुरू करवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा तथा इनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर उप प्रधान कैलाश शर्मा, एमएम गुप्ता, योगराज ठाकुर, प्रेम चौहान, सतीश कपूर और कृष्ण सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

#DelathPanchayat #HimachalNews #HRTC #LuhriHydroProject #NandLal #PollutionCompensation #Rampur #RampurBushahr #Shimla
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: जोगनी सड़क हादसे के घायलों से मिले भाजपा नेता कौल नेगी, अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
Next Article Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: जोगनी सड़क हादसे के घायलों से मिले भाजपा नेता कौल नेगी, अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: ननखड़ी ब्लॉक के 4 बीडीसी सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा ने किया बहुमत का दावा

June 25, 2026

SJVN: 1500 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष

June 23, 2026

Rampur Bushahr: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रामपुर में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश

June 20, 2026

Job: रामपुर में 23 जून को 70 एसएमटी ट्रेनी पदों के लिए इंटरव्यू, मशोबरा में 19 जून को होटल सेक्टर की भर्ती

June 18, 2026

Social Service: मानव सेवा का सम्मान: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर को मिला हिमाचल गौरव सम्मान

June 16, 2026

Disaster: रामपुर में फ्लैश फ्लड मॉक एक्सरसाइज: आपदा से निपटने को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाई तत्परता

June 16, 2026

Blood Donation: झाकड़ी में रक्तदान का महाअभियान: द रॉक जिम के शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र

June 15, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

June 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 1 2 0
Users Today : 190
Total Users : 113120
Total views : 225509
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.