Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राष्ट्रीय

Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सत्र 2026 के लिए हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। जानिए पात्रता , सेमेस्टर और मासिक फीस स्ट्रक्चर, जरूरी नियम और जुर्माना सूची। अभी पढ़ें और सीधे अप्लाई करें।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़ 

PU Hostel Admission Process & Fees: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू), चंडीगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही हॉस्टलों में कमरों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यूनिवर्सिटी जल्द ही इसके लिए आवेदन आमंत्रित करेगी। इस बार चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू होने के कारण हॉस्टलों की मांग और बढ़ने की संभावना है। यदि आप भी पीयू के हॉस्टल में कमरा चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले पात्रता , फीस और नियमों की पूरी जानकारी यहां देख लें।

पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल के लिए पात्रता

यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार, केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनका घर कैंपस से 40 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी पर है। हॉस्टल में कमरों का आवंटन पूरी तरह से एंट्रेंस या क्वालीफाइंग एग्जाम की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पीयू में करीब 16 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन हर साल नए दाखिला लेने वाले छात्रों में से लगभग 2,000 छात्रों को ही हॉस्टल मिल पाता है। जो विद्यार्थी परीक्षा में फेल, डिटेन होते हैं या पेपर ड्रॉप करते हैं, उन्हें भविष्य में हॉस्टल नहीं दिया जाएगा।

सामान्य हॉस्टल फीस

शुल्क का प्रकारनिर्धारित राशि (रुपए में)
बिजली शुल्क₹2,500
हॉस्टल प्रबंधन (Management)₹1,150
विकास शुल्क (Development Fee)₹750
मैस एवं अन्य फंड₹560
पानी का बिल₹360
फूड सब्सिडी₹360
हॉस्टल किराया₹350
लिफ्ट शुल्क₹300
कुल सेमेस्टर फीस₹6,330

स्पेशल और इंटरनेशनल हॉस्टल्स का मासिक किराया

  • गर्ल्स हॉस्टल (No. 10 और 11): कॉमन बाथरूम वाले कमरे का किराया ₹3,400/माह और अटैच बाथरूम का किराया ₹5,400/माह है।

  • वर्किंग वूमैन हॉस्टल: मासिक किराया ₹3,500 निर्धारित है।

  • इंटरनेशनल हॉस्टल: भारतीय छात्रों के लिए ₹9,000/माह (साथ ही ₹15,000 रिफंडेबल सिक्योरिटी)। विदेशी छात्रों के लिए किराया ₹16,500/माह है।

🔌 अतिरिक्त सुविधाओं के चार्ज (प्रति माह)

  • डेजर्ट कूलर: ₹300

  • इलेक्ट्रिक केटल एवं हेयर ड्रायर: ₹100

  • स्कूटर पार्किंग: ₹70

  • लॉन्ड्री चार्ज: ₹50

सावधान! नियम तोड़े तो लगेगा भारी जुर्माना

हॉस्टल परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। उल्लंघन करने पर निम्नलिखित जुर्माना देना होगा:

  • हथियार रखने पर: ₹3,000 का जुर्माना।

  • अनुशासनहीनता: ₹2,500 या इससे अधिक (DSW की अनुमति से)।

  • बिना अनुमति इलेक्ट्रॉनिक सामान (केटल, टीवी): ₹1,000 का जुर्माना।

  • कमरे में खाना बनाने / चोरी या नुकसान / गलत पार्किंग: ₹500 का जुर्माना (+ ₹300 टोइंग शुल्क)।

  • स्मोकिंग करने पर: ₹500 का जुर्माना।

  • बिना अनुमति गेस्ट (अतिथि) रखने पर: ₹400 का जुर्माना।

मैस और कैंटीन के जरूरी नियम

  • अकाउंट खुलवाना अनिवार्य: प्रत्येक छात्र के लिए मैस और कैंटीन में अकाउंट खुलवाना ज़रूरी है, ऐसा न करने पर ₹500 का जुर्माना लगेगा।

  • न्यूनतम डाइट: हर महीने कम से कम 15 डाइट लेना अनिवार्य है और न्यूनतम 10 डाइट का भुगतान हर हाल में करना होगा।

  • कोऑपरेटिव मैस: यदि छात्र खुद की कोऑपरेटिव मैस शुरू करना चाहते हैं, तो कम से कम 70 सदस्यों की ज़रूरत होगी और हर सदस्य को ₹2,000 जमा करने होंगे (वर्तमान में कोई कोऑपरेटिव मैस चालू नहीं है)।

 

 

#Admission2026 #ARBtimes #ChandigarhNews #HostelLife #PanjabUniversity #PUChandigarh #PUHostel #PUHostelAdmission #StudentLife
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleAaj Ka Rashifal 29 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
Next Article Good News : बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध से ऑनलाइन मिलेगा प्रसाद, हिमाचल में पहली बार शुरू हो रही यह सेवा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026

India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

June 4, 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026

NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

May 30, 2026

हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

May 30, 2026

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने परीक्षा शहर बदलने की विंडो खोली

May 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 4 0 3
Users Today : 52
Total Users : 113403
Total views : 226023
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.