Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Manisha Murder Case : शिमला पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में भाई हिमांक ने ही करवाई थी हत्या

शिमला के संजौली में हुए मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करोड़ों के प्रॉपर्टी विवाद में सगे भाई हिमांक ने ही बहन मनीषा की हत्या कराई थी। पुलिस ने हिमांक, उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। शूटर पहले पकड़े जा चुके थे। पूरी खबर पढ़ें।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
मनीषा मर्डर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जानकारी देतीं एएसपी सिटी मेहर पंवार।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में सरस्वती पैराडाइज स्कूल परिसर में 13 जून को हुई मनीषा मित्तल की सनसनीखेज हत्या के मामले में जिला पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड की मुख्य वजह संपत्ति विवाद था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी हत्या की साजिश का मुख्य सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि मनीषा का सगा भाई हिमांक मित्तल ही निकला। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए हिमांक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात को अंजाम देने वाले कथित शूटरों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी।

पुलिस ने मामले की जांच के गठित की थी एसआईटी

एएसपी सिटी मेहर पंवार ने बताया कि मामले की गहन तफ्तीश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मनी ट्रेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने वारदात के महज 39 घंटे के भीतर हरियाणा के रोहतक से दोनों शूटरों आशीष और दीपक को दबोच लिया था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई दोनों पिस्तौलें भी बरामद कर ली गई हैं। इसके बाद अब हत्या की साजिश रचने वाले मनीषा के भाई हिमांक मित्तल और उसके दोस्त गोविंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

👉 यह भी पढ़ें : Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्यामाउंटेन और स्की रिज़ॉर्ट

कैमरों से घर बैठे मनीषा की हर गतिविधि रखता था नजर

पुलिस जांच में सामने आया कि मनीषा का अपने भाई हिमांक मित्तल के साथ संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मनीषा को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, हिमांक मित्तल के पास सरस्वती पैराडाइज स्कूल के सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस (पहुंच) था। वह इन कैमरों के जरिए घर बैठे मनीषा की हर गतिविधि और आने-जाने के समय पर पैनी नजर रख रहा था। बाद में यही सीसीटीवी एक्सेस गोविंद के माध्यम से शूटरों तक पहुंचाया गया, ताकि वे मनीषा की सटीक लोकेशन जान सकें और जैसे ही मनीषा स्कूल से बाहर निकली, शूटरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

👉 यह भी पढ़ें : Saraswati Paradise School: गोलीकांड के बाद सरकारी नियंत्रण में आया स्कूल, छह माह के लिए प्रशासक तैनात

विदेश भागा था साझेदार, मनी ट्रेल से खुला राज

इस पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए भारी-भरकम रकम का लेन-देन भी हुआ था। जांच में पाया गया कि वारदात से कुछ दिन पहले हिमांक मित्तल ने अपने साझेदार गोविंद के खाते में लगभग 8.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद गोविंद ने इस राशि में से कुछ पैसे आरोपी शूटर दीपक के बैंक खाते में भेजे थे। यही नहीं, गोविंद ने ही वारदात के लिए एक स्विफ्ट कार किराये पर लेकर शूटरों को उपलब्ध कराई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गोविंद पुलिस को चकमा देकर विदेश भाग गया था। जब वह भारत लौटा, तो उसने अपना मोबाइल फोन लगातार बंद रखा और पुलिस से बचने के लिए हरियाणा में अपने ठिकाने बदलता रहा। हालांकि, पुलिस की तकनीकी निगरानी के कारण वह ज्यादा दिन नहीं बच सका और 28 जून को पुलिस ने उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। ठोस तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन (Money Trail) के आधार पर पुलिस ने इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड हिमांक मित्तल को भी 29 जून को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleAaj Ka-Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
Next Article Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : हिमाचल में अनुकंपा आधार पर नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, आयु सीमा पार होने पर दावा होगा समाप्त

July 1, 2026

Shimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण

June 30, 2026

Shimla: नशे के विरुद्ध नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, 10 दिन में पूरी करें संपत्ति की निशानदेही: उपायुक्त अनुपम कश्यप

June 30, 2026

Shimla: खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

June 30, 2026

Shimla : एचपीयू में शुरू होंगे ग्रीन एनर्जी और नैनो टेक जैसे 4 नए कोर्स, DRDO के वैज्ञानिक कराएंगे PhD रिसर्च

June 28, 2026

Shimla : हिमाचल के 6 वॉलीबाल खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, चीन में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

June 27, 2026

Rampur Bushahr : काशापाट सड़क पर बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरने से मां-बेटे और चालक सहित छह की मौत

June 27, 2026

Shimla : हिमाचल के कार्यरत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य, जानें अंतिम तिथि

June 26, 2026

HP High Court : हिमाचल राज्य सहकारी बैंक कर्मियों को बड़ी राहत, 4 साल की सेवा पर मिलेगा ACPS का लाभ

June 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 5
Users Today : 124
Total Users : 113815
Total views : 226650
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.