Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: कल्पा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    कल्पा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने, किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों के रिक्त पद जल्द भरने के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला किन्नौर के कल्पा में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को पंचायत घर कल्पा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, खंड विकास कार्यालय, पंचायत विभाग, कल्याण विभाग, आईसीडीएस, युवा सेवा एवं खेल, कृषि, बागवानी तथा आत्मा परियोजना सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे का विकास सुनिश्चित हो। समीक्षा बैठक में कल्पा क्षेत्र की पेयजल समस्या, कल्पा-कंडे सड़क निर्माण कार्य, ठोस कचरा प्रबंधन एवं कचरा पृथक्करण, स्ट्रीट लाइटों और सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    जगत सिंह नेगी ने कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों और बागवानों को कीटनाशकों, फफूंदनाशकों तथा सेब की नई और उन्नत किस्मों की सटीक एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच आधुनिक तकनीक अपनाकर छोटे और सीमांत बागवान अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। इससे किन्नौर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य तथा राजस्व विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

    बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, सहायक आयुक्त विपिन कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता नेगी, पंचायत समिति सदस्य वेद प्रकाश नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित जरयाल, आत्मा परियोजना के प्रोजेक्ट अधिकारी डॉ. रोमेश लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #Agriculture #AppleFarming #ARBtimes #DevelopmentReview #HimachalNews #himachalpradesh #Horticulture #JagatSinghNegi #Kalpa #kinnaur #RuralDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी
    Next Article Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    July 29, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 0 3 9
    Users Today : 69
    Total Users : 120039
    Total views : 237116
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.