Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Crime: मनाली पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: किराये के मकान से 26.20 ग्राम चिट्टा व ₹20 हजार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलेऊ के झाड़ग क्षेत्र में छापेमारी कर किराये के मकान से 26.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    कुल्लू जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनाली के अलेऊ स्थित झाड़ग क्षेत्र में एक किराये के मकान पर छापेमारी कर 26.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनियोजित कार्रवाई करते हुए झाड़ग, अलेऊ स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में किराये पर रह रहे चार लोगों के कब्जे से 26.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 20 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ सूमा (35) पुत्र बलदेव सिंह निवासी फतेहपुर राजपूत, जिला अमृतसर (पंजाब), गहनेशाह उर्फ अंश (22) पुत्र हरबंश सिंह निवासी मझीठा, जिला अमृतसर, उसकी 20 वर्षीय पत्नी तथा उसकी 35 वर्षीय मुंहबोली माता, निवासी अमृतसर (पंजाब), के रूप में हुई है।

    पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

    जिला पुलिस कुल्लू ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग दें। मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    #AntiDrugCampaign #BreakingNews #Chitta #CrimeNews #DrugFreeHimachal #HimachalNews #KulluPolice #Manali #NDPSAct #PoliceAction
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग
    Next Article Rampur Bushahr: राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जन समस्याएं सुनी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kangra : सोशल मीडिया की लत ने तोड़ी शादी! पत्नी की आदतों से परेशान पति ने लिया तलाक

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला

    August 12, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026

    Shimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार

    August 1, 2026

    Himachal High Court : DNA रिपोर्ट ने पलटा दुष्कर्म और POCSO का मामला, निर्दोष युवक पर दर्ज FIR रद्द; सगा भाई निकला बच्चे का जैविक पिता

    July 23, 2026

    Court: फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल की सजा

    July 18, 2026

    Kangra : धर्मशाला पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल की कड़ी कैद

    July 18, 2026

    Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 0 4 9
    Users Today : 79
    Total Users : 120049
    Total views : 237128
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.