Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला की सभी 412 ग्राम पंचायतें, भारतनेट परियोजना से मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

संशोधित भारतनेट परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को 3,691 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
अनुपम कश्यप, उपायुक्त शिमला

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले के सभी 12 विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने बताया कि परियोजना के तहत जिले में कुल 3,691 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का प्रस्ताव है। इसके पूरा होने पर सभी ग्राम पंचायतों तक तेज और विश्वसनीय इंटरनेट सुविधा पहुंचेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। परियोजना में बसंतपुर, मशोबरा, छौहारा, रामपुर, रोहड़ू, कुपवी, ननखड़ी, नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग सहित जिले के सभी 12 विकास खंड शामिल हैं।

प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, बसंतपुर ब्लॉक में 40 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जा चुकी है और 10 ग्राम पंचायतों को नेटवर्क से जोड़ा गया है। वहीं मशोबरा ब्लॉक में 299 किलोमीटर केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है तथा 28 ग्राम पंचायतें नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं। इसके अलावा छौहारा, रामपुर और रोहड़ू विकास खंडों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। कुपवी और ननखड़ी में कार्य फिलहाल होल्ड पर है, जबकि नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग में सर्वेक्षण एवं अन्य प्रारंभिक कार्य जारी हैं।

उपायुक्त ने कहा कि भारतनेट परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं का प्रभावी संचालन संभव होगा और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी तथा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत आधार मिलेगा।

बैठक में बीएसएनएल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#BharatNet #Broadband #BSNL #DigitalBanking #DigitalIndia #EGovernance #GramPanchayat #himachalpradesh #OnlineEducation #OpticalFiber #RuralConnectivity #Shimla #Telemedicine
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 32 लोगों को नोटिस; एक सप्ताह में हटाने के निर्देश
Next Article Monsoon: मानसून को लेकर शिमला प्रशासन अलर्ट: DDMA बैठक में तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Monsoon: मानसून को लेकर शिमला प्रशासन अलर्ट: DDMA बैठक में तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश

July 9, 2026

Shimla : हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत: अब डाकघरों में भी बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

July 9, 2026

Shimla : मनरेगा की जगह नई योजना मंजूर नहीं, हिमाचल पर बढ़ेगा अतिरिक्त वित्तीय बोझ : मुख्यमंत्री

July 9, 2026

Shimla : मानसून से निपटने को PWD तैयार: 15,500 कर्मचारी मैदान में, विक्रमादित्य सिंह बोले- आपात स्थिति के लिए 6 बेली ब्रिज रिजर्व

July 8, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- राम मंदिर जाना सुक्खू सरकार की आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी

July 7, 2026

Shimla : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का मार्च, सीएम सुक्खू बोले- आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

July 7, 2026

Himachal : मंडी-कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें समय और किराया

July 7, 2026

HPU Fee Hike: हिमाचल विश्वविद्यालय ने वोकेशनल कोर्स की नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस बढ़ाई, 15 जुलाई तक करें आवेदन

July 7, 2026

Shimla : हिमकेयर भुगतान न होने पर हाईकोर्ट सख्त: कहा- ‘फंड नहीं है’ कहकर सरकार मरीज का पैसा नहीं रोक सकती

July 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 7 3 2
Users Today : 193
Total Users : 114732
Total views : 228209
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.