Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
किन्नौर

Kinnaur: किन्नौर में 800 जरूरतमंदों को मिले भू-पट्टे, राजस्व मंत्री ने कोठी-पूर्वणी में दी विकास कार्यों की सौगात

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा विकास खंड की कोठी और पूर्वणी पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए। उन्होंने यूनिवर्सल कार्टन को प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठी और पूर्वणी का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कोठी ग्राम पंचायत भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि कोठी गांव में मल निकासी और पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा। सिंचाई कूहल की मरम्मत के साथ कोठी कंडे की सड़क को पक्का किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में जनजातीय जिला किन्नौर में करीब 800 निर्धन एवं उपेक्षित वर्ग के लोगों को भू-पट्टे प्रदान किए गए हैं, जिससे उन्हें भूमि का मालिकाना हक मिला है। इससे पूर्व उन्होंने कोठी स्थित माता देवी चंडिका मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

यूनिवर्सल कार्टन से छोटे बागवान हुए सशक्त

बागवानी मंत्री ने यूनिवर्सल कार्टन को वर्तमान प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे छोटे एवं सीमांत बागवान सशक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में टेलीस्कोपिक कार्टन व्यवस्था से आढ़तियों को वित्तीय लाभ मिल रहा था, जबकि छोटे एवं सीमांत बागवानों का शोषण हो रहा था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के कल्याण के लिए समान दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में एचपी शिवा परियोजना के तहत ड्रैगन फ्रूट, प्लम और आम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

आपदा राहत राशि बढ़ाकर प्रभावितों को दी राहत

राजस्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान राज्य आपदा राहत मैनुअल में संशोधन कर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आठ लाख रुपये, पशुधन के नुकसान पर 55 हजार रुपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत राशि छह हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये की गई। इससे आपदा प्रभावित परिवारों को कठिन समय में बड़ी राहत मिली।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लाभार्थियों को कृषि उपकरण भी वितरित किए। इससे पूर्व ग्राम पंचायत कोठी के प्रधान महेश नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

पूर्वणी में विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन

इसके बाद जगत सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत पूर्वणी में 28.74 लाख रुपये की लागत से बनने वाली लिदो से श्मशानघाट पूर्वणी संपर्क सड़क और 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पार्किंग का शिलान्यास किया। उन्होंने सामुदायिक स्नानगृह एवं पार्किंग, 16 लाख रुपये की लागत से बने बौद्ध मंदिर से ट्रांसफार्मर तक इंटरलॉक रास्ते तथा 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक आवास का उद्घाटन भी किया।

पूर्वणी देवता मंदिर के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिला किन्नौर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर के स्तरोन्नयन के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पूर्वणी की प्रधान सुजाता नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

#DevelopmentWorks #himachalpradesh #Horticulture #JagatSinghNegi #Kalpa #kinnaur #Kothi #Purni #TribalDevelopment #UniversalCarton
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleJOB: आईटीआई रामपुर में 14 जुलाई से प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Kinnaur: कल्पा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

July 7, 2026

Kinnaur: सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बोले जगत सिंह नेगी: यूनिवर्सल कार्टन से छोटे बागवानों को मिलेगा संरक्षण

July 4, 2026

Kinnaur : चोलिंग में बादल फटने से तबाही: मलबे में दबे वाहन, रिब्बा खड्‌ड में बाढ़ से संपर्क मार्ग टूटा

July 3, 2026

Kinnaur Kailash: अगले आदेशों तक स्थगित हुई किन्नौर कैलाश यात्रा-2026, मार्ग पर ग्लेशियर और भारी चट्टानों से बढ़ा खतरा

June 28, 2026

Kinnaur : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

June 23, 2026

Kinnaur: किन्नौर के रूपी क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि से तबाही, सेब और नकदी फसलें बर्बाद

June 15, 2026

Kinnaur Kailash Yatra 1 जुलाई से होगी शुरू, जानें पंजीकरण नियम, इतिहास और धार्मिक महत्व

June 13, 2026

Kinnaur: निचार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, आधुनिक बागवानी और नशामुक्त समाज पर दिया जोर

June 11, 2026

Kinnaur: 8 से 17 जून तक किन्नौर दौरे पर रहेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी, कई विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

June 4, 2026

Kinnaur : आयुषी भंडारी भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयनित, नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

May 19, 2026

Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार

May 15, 2026

Kinnaur: किन्नौर में पहली बार ‘किन्नौर बर्ड फेस्टिवल’ 8–10 मई तक, जैव विविधता संरक्षण और स्लो टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

May 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 1 8 0
Users Today : 99
Total Users : 115180
Total views : 229082
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.