Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: रामपुर महाविद्यालय में एसबीआई लाइफ का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिए इंटरव्यू

    रामपुर महाविद्यालय में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया, जिसमें 2025 और 2026 के स्नातक विद्यार्थियों ने इंटरव्यू दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर महाविद्यालय के करियर गाइडेंस, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से मंगलवार को महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीवॉक के वर्ष 2025 एवं 2026 के स्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोजगार के इस अवसर को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए।

    इस दौरान एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की भर्ती टीम ने विद्यार्थियों को संस्था में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, प्रशिक्षण, करियर विकास और प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए गए। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्लेसमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को भी मजबूत करते हैं।

    करियर गाइडेंस, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. शिवाली ठाकुर ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की भर्ती टीम और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    #CampusPlacement #CareerOpportunity #EducationNews #himachalpradesh #PlacementDrive #RampurBushahr #RampurCollege #SBILifeInsurance
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCourt: नाबालिग से दुराचार और मानव तस्करी मामले में बड़ा फैसला, सगी मां समेत तीन दोषियों को 10-10 साल का कठोर कारावास
    Next Article Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 4 1 2
    Users Today : 111
    Total Users : 126412
    Total views : 247535
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.