Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

Kullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का निरीक्षण कर सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा कार्यों पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का स्थलीय निरीक्षण करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न स्थलों पर सड़क कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सियोबाग, काईस, अरछंडी, करजां और नग्गर सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। विक्रमादित्य सिंह ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं में इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इसके पुनर्स्थापन और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर डंगे, कल्वर्ट और अन्य सुरक्षा कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल्लू के गेमन ब्रिज से मनाली तक इस सड़क मार्ग को भविष्य में सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधीन लाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि सड़क के रखरखाव और सुदृढ़ीकरण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसानों, जनप्रतिनिधियों और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं। इसी के मद्देनजर विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी सेब सीजन को देखते हुए सड़क को हर समय सुरक्षित और यातायात के लिए सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों को अपनी उपज के परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मंत्री ने बताया कि लेफ्ट बैंक सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। रूमशु लिंक रोड के निर्माण एवं सुधार के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, पीडीएनए (PDNA) के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे विभिन्न सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भुंतर–मणिकरण सड़क भी प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा डंगे और अन्य संरक्षण कार्य सेंट्रल रोड फंड (CRF) के माध्यम से किए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि वह बुधवार को स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे और सड़क को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित करेंगे।

#AppleSeason #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #Infrastructure #kullu #LeftBankRoad #Manali #PWD #RoadDevelopment #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के उन्नयन को ₹35.93 करोड़ की मंजूरी, 17 पंचायतों को होगा लाभ
Next Article Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Kullu: PMGSY-4 में बंजार को 150 करोड़ की सौगात, 20 नई सड़कें होंगी विकसित: विक्रमादित्य सिंह

July 28, 2026

कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Himachal : कुल्लू में 27 जुलाई को युवाओं का महासंग्राम! नशा मुक्त विकसित भारत प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पर करें रजिस्ट्रेशन

July 22, 2026

Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन

July 17, 2026

Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 14, 2026

Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग

July 7, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026

Kullu: चमन शर्मा बने युवक मंडल के रोपा के अध्यक्ष, अगस्त में होगी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता

June 30, 2026

Himachal : श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला: कुल्लू प्रशासन ने आगामी आदेश तक स्थगित की श्रीखंड महादेव यात्रा

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.