Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: लंबित छात्र मांगों पर एसएफआई का प्रदर्शन, पीजी कॉलेज रामपुर में 24 घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

    राजकीय पीजी कॉलेज रामपुर में एसएफआई ने छात्र हितों की लंबित मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। संगठन ने बंद पाठ्यक्रम शुरू करने, शिक्षकों की नियुक्ति और परिवहन व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एसएफआई ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने बुधवार से कॉलेज परिसर में 24 घंटे का सांकेतिक अनशन शुरू करते हुए उच्च शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। एसएफआई का कहना है कि आंदोलन शुरू करने से पूर्व महाविद्यालय प्रशासन, उपमंडल प्रशासन, पुलिस विभाग तथा नागरिक अस्पताल खनेरी को इसकी विधिवत सूचना दे दी गई थी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके।

    एसएफआई रामपुर इकाई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि छात्र संगठन पिछले कई महीनों से विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर लगातार ज्ञापन और मांगपत्र सौंपता आ रहा है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार अनदेखी के चलते छात्रों में रोष है और इसी के चलते संगठन को सांकेतिक अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

    संगठन ने महाविद्यालय में बंद पड़े जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही इन विभागों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति, ओल्ड कॉमर्स ब्लॉक की जर्जर इमारत का पुनर्निर्माण अथवा मरम्मत तथा परिसर में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

    एसएफआई ने छात्रों की परिवहन समस्याओं का भी मुद्दा उठाते हुए रामपुर बस डिपो से संचालित बस सेवाओं को नियमित करने, निर्धारित समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने और छात्र हित में बंद किए गए बस रूटों को फिर से बहाल करने की मांग रखी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित प्रशासन की होगी।

    अनशन में ऋतिक, विक्रांत, सुकृति, हर्षिता, सारिका, गुनगुन, मुकेश, सुजल, मुस्कान, अनुज, चमन, पीयूष, रंजना, पूजा, सिद्धांत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

    #ARBtimes #HigherEducation #HungerStrike #RampurCollege #StudentDemands #StudentProtest SFI
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री
    Next Article Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूजा अर्चना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 7, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं

    September 6, 2026

    Igmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 3
    Users Today : 8
    Total Users : 122503
    Total views : 241292
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.