Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि और HRTC बसों की रियायतों में कटौती की तैयारी को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 4, 2026Updated:August 4, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर जनविरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया है। शिमला से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में फीस दोगुनी तक बढ़ाकर सरकार ने छात्रों और अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। इसके साथ ही, अब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में मिलने वाली छूट में भी कटौती की तैयारी की जा रही है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार नौणी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) और चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय (पालमपुर) में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की फीस दोगुनी तक बढ़ा दी। जब इस फैसले का चौतरफा विरोध हुआ, तो थोड़ी सी कमी करके सरकार अपना झूठा प्रचार करने में जुट गई।

    • आवेदकों के साथ धोखा: जयराम ठाकुर ने कहा कि जब छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था, तब पुराना फीस स्ट्रक्चर दिखाया गया था। अब काउंसलिंग और एडमिशन के वक्त अचानक भारी वृद्धि कर दी गई, जो सामान्य परिवारों के बच्चों के साथ अन्याय है।

    • निजी संस्थानों से भी महंगी शिक्षा: स्थिति यह हो गई है कि सरकारी विश्वविद्यालयों की फीस कई प्राइवेट कॉलेजों से भी अधिक हो गई है। कई गरीब छात्र फीस न दे पाने के कारण दाखिला न लेने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से इस वृद्धि पर तुरंत पुनर्विचार करने की मांग की।

    👉 यह भी पढ़ें : HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल, परिसर में आक्रोश रैली के बाद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

    2. बुजुर्गों और आम जनता की बस रियायतों पर कैंची चलाने का आरोप

    जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुविधाएं छीनने में जुटी सुक्खू सरकार अब एचआरटीसी बसों में मिलने वाली रियायतों को समाप्त करने की योजना बना रही है। बुजुर्गों को मिलने वाली 30% छूट को आधा (15%) करने की तैयारी है। ग्रीन कार्ड पर मिलने वाली 25% रियायत को घटाकर महज 5% करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचआरटीसी आम जनता की सेवा का माध्यम है, इसे केवल राजस्व जुटाने का साधन नहीं बनाया जा सकता।

    3. ‘बल्क ड्रग पार्क का श्रेय न लें, काम में तेजी लाएं’

    बल्क ड्रग पार्क परियोजना पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह प्रोजेक्ट हिमाचल की तस्वीर बदलने वाला है और इससे 20 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केंद्र द्वारा जारी की गई धनराशि को भी समय पर खर्च नहीं कर पा रही है, जिससे काम की गति धीमी पड़ गई है। सरकार को बयानबाजी और श्रेय लेने की होड़ छोड़कर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

    #ARBtimes #BulkDrugPark #DrYSParmar #FeeHike #HimachalPolitics #HPU #HRTC #JairamThakur #ShimlaNews #SukhuGovt
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleScrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 2 0
    Users Today : 81
    Total Users : 123520
    Total views : 242960
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.