Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्वास्थ्य

JOB: 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र, मेडिकल कॉलेजों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अटल इंस्टीट्यूट चमियाना के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए। भर्ती से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी।
ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (चमियाना) के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। इन नियुक्तियों की अनुशंसा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने की है।

नवनियुक्त सहायक स्टाफ नर्सों की तैनाती आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाना में की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। साथ ही तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जून 2026 में भी प्रदेश सरकार ने विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 372 सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की थी। लगातार दूसरी बड़ी भर्ती से स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के साथ पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक स्टाफ नर्सों की यह भर्ती प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरती रहेगी, ताकि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो और मरीजों को बेहतर तथा जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

#ARBtimes #Chamiyana #GovernmentJobs #HealthCare #HealthDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #IGMCShimla #MedicalColleges #NursingJobs #StaffNurseRecruitment #SukhvinderSinghSukhu #TandaMedicalCollege
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleUNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार
Next Article Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

August 5, 2026

Dengue: रामपुर में डेंगू की दस्तक? पुराने बस अड्डा क्षेत्र में मिला लार्वा, प्रशासन अलर्ट

July 26, 2026

Shimla Hospital Alert ! आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल के डॉक्टर 22 जुलाई से छुट्टियों पर; घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल

July 20, 2026

Shimla: नशे से बढ़ रहे एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले चिंता का विषय: उपायुक्त अनुपम कश्यप

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल में बढ़ेंगी PG मेडिकल सीटें, सरकार ने 320 नई सीटों का प्रस्ताव किया तैयार

July 17, 2026

Shimla: हिमाचल के 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें, 5 अस्पतालों में मिलेगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा

July 16, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

July 13, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

July 12, 2026

Blood Donation: ननखड़ी में आर्यवर्त सोसाइटी का रक्तदान शिविर सफल, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

July 7, 2026

Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी

June 26, 2026

Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

June 23, 2026

Health: खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं को झटका, चार दिन से बंद एक्स-रे सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब

June 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 3 1 6
Users Today : 36
Total Users : 117316
Total views : 232948
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.