Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

रामपुर बुशहर में 11 से 13 सितंबर 2026 तक 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 वर्षों बाद रामपुर वन वृत्त को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।
ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तत्वावधान में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक रामपुर बुशहर में किया जाएगा। 23 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रामपुर वन वृत्त को इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय रामपुर के खेल मैदान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के खेल मैदान तथा दत्तनगर खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न वन वृत्तों और वन मंडलों से करीब 1000 खिलाड़ी, अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता की तैयारियों और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए अरण्यपाल एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष सी.बी. ताशीलदार (भा.व.से.) की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामपुर वन वृत्त के अंतर्गत आने वाले सभी वन मंडलाधिकारी और वन परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, खेल स्थलों के रखरखाव, स्वागत व्यवस्था तथा प्रतियोगिता के संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

अरण्यपाल सी.बी. ताशीलदार (भा.व.से.)ने कहा कि 23 वर्ष बाद रामपुर वन वृत्त को इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय आयोजन की मेजबानी मिलना पूरे वन वृत्त के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रतियोगिता को यादगार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन, क्षेत्र की जनता तथा विभिन्न विभागों से भी आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की। वन विभाग के अनुसार प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।

#ARBtimes #CBTashildar #ForestEmployees #ForestGames #ForestSports2026 #HimachalForestDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #RampurBushahr #RamPurNews #SportsEvent
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleKullu : हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बदले गए DC और SP, सुरजीत सिंह को डीसी का प्रभार, अभिषेक नए एसपी
Next Article Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

August 6, 2026

Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

August 6, 2026

Rampur Bushahr: एचपीयू में सम्मानित हुए रामपुर के रोनी राणा, राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

August 5, 2026

Rampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम

August 5, 2026

Rampur Buahshr: एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत 15 स्थानीय युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए मिला प्रायोजन

August 4, 2026

Rampur Bushahr: जुलाई की बाढ़ से कटे संपर्क को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के तहत दी मंजूरी

August 3, 2026

JOB: रामपुर में आंगनवाड़ी भर्ती का मौका, 13 रिक्त पदों के लिए 27 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

August 3, 2026

Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

August 2, 2026

Rampur Bushahr: ₹35.93 करोड़ की CRIF परियोजना से टिक्कर–जरोल–खामाड़ी सड़क का होगा उन्नयन, विधायक नंद लाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

August 2, 2026

Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई मार्ग पर भूस्खलन रोकने और खोई गांव की सुरक्षा की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 31, 2026

Rampur Bushahr: महिलाओं के लिए नगर परिषद की नई पहल, 150 रुपये में मिलेगा मासिक शुलभ शौचालय आई-कार्ड

July 30, 2026

Rampur Bushahr: नाथपा-झाकड़ी परियोजना के दौरे पर पहुंचीं एसजेवीएन की स्वतंत्र निदेशक आरती कुंजूर, परिचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

July 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 0 4
Users Today : 208
Total Users : 117604
Total views : 233450
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.