Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर सरकार का फोकस, आईजीएमसी में बनेगा शोध विभाग: मुख्यमंत्री सुक्खू

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में आईजीएमसी शिमला में शोध विभाग स्थापित करने, 75 करोड़ रुपये की स्वचालित प्रयोगशालाओं, बेहतर डायग्नोस्टिक सेवाओं और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार की घोषणा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और लोगों को राज्य के भीतर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालयों में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में आईजीएमसी शिमला में एक समर्पित शोध विभाग स्थापित किया जाएगा, जिसे बाद में प्रदेश के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। उनका कहना था कि शोध को बढ़ावा मिलने से मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में डायग्नोस्टिक सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे जैसी जांच सुविधाएं बिना किसी अनावश्यक प्रतीक्षा के उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके।

    मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में रक्त जांच की आधुनिक सुविधाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (चमियाना), आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में स्वचालित प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इन अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में एक ही रक्त नमूने से कई प्रकार की जांचें की जा सकेंगी। आवश्यक मशीनों की खरीद के लिए निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है और सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही बेहतर गुणवत्ता और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दवाइयों की खरीद सीधे दवा निर्माण कंपनियों से करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालयों के शिक्षकों और चिकित्सकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों का दौरा कर चिकित्सकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करने की भी बात कही।

    बैठक में विधायक कुलदीप राठौर और हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #CMsukhu #DiagnosticServices #HealthCare #HealthServices #HimachalNews #himachalpradesh #IGMCShimla #MedicalCollege #MedicalResearch #Shimla
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleDelhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन 33,660 से बढ़कर 60 हजार रुपये, 78% की ऐतिहासिक वृद्धि

    August 5, 2026

    JOB: 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र, मेडिकल कॉलेजों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Dengue: रामपुर में डेंगू की दस्तक? पुराने बस अड्डा क्षेत्र में मिला लार्वा, प्रशासन अलर्ट

    July 26, 2026

    Shimla Hospital Alert ! आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल के डॉक्टर 22 जुलाई से छुट्टियों पर; घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल

    July 20, 2026

    Shimla: नशे से बढ़ रहे एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले चिंता का विषय: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल में बढ़ेंगी PG मेडिकल सीटें, सरकार ने 320 नई सीटों का प्रस्ताव किया तैयार

    July 17, 2026

    Shimla: हिमाचल के 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें, 5 अस्पतालों में मिलेगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा

    July 16, 2026

    Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

    July 13, 2026

    Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

    July 12, 2026

    Blood Donation: ननखड़ी में आर्यवर्त सोसाइटी का रक्तदान शिविर सफल, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    July 7, 2026

    Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी

    June 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 1 5
    Users Today : 128
    Total Users : 117815
    Total views : 233772
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.