Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Health: IGMC शिमला को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीन, स्वास्थ्य ढांचे पर 83.85 करोड़ खर्च

    हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 83.85 करोड़ रुपये जारी किए। IGMC शिमला को 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीन सहित नई सुविधाएं मिलेंगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

     हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 83.85 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद और निर्माण कार्यों के लिए यह राशि स्वीकृत की है।

    इसके तहत इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (IGMC) शिमला में बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सुविधा को मजबूत करने के लिए SPECT मशीन और सेल सेपरेटर मशीन की खरीद के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इन मशीनों की उपलब्धता से मरीजों को जांच और स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन से जुड़ी उन्नत सुविधाएं प्रदेश में ही मिल सकेंगी।

    IGMC में 256-स्लाइस CT स्कैन और छह अल्ट्रासाउंड मशीनें

    IGMC शिमला में छह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद तथा CTL कंडाघाट के उन्नयन के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, एनालॉग और डिजिटल सिस्टम से युक्त दो एक्स-रे मशीनों की खरीद के लिए 3.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

    संस्थान में 256-स्लाइस CT स्कैन मशीन की खरीद के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे जटिल बीमारियों की जांच अधिक तेजी और सटीकता से करने में मदद मिलेगी। सरकार के अनुसार, आधुनिक उपकरणों से मरीजों की जांच प्रक्रिया को बेहतर बनाने और रिपोर्ट उपलब्ध करवाने में भी सुविधा होगी।

    टांडा में छह हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, कांगड़ा में छह हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। इनके लिए 6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत जांच सुविधाएं मिलेंगी।

    नेरचौक में बनेगा PET स्कैन भवन

    लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेरचौक, मंडी में PET स्कैन भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे कैंसर समेत विभिन्न गंभीर रोगों की उन्नत जांच सुविधा विकसित करने की दिशा में मदद मिलेगी।

    ज्वालामुखी, जोगिंदर नगर और जोलसप्पड़ में भी विकास कार्य

    कांगड़ा जिले के सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के लिए 17.95 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें अस्पताल के लिए जल एवं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी शामिल है।

    सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के आवास निर्माण के लिए 4.90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, चिकित्सा महाविद्यालय जोलसप्पड़, हमीरपुर में पार्किंग सुविधा के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

    जोलसप्पड़ चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस भवन में एसडीएएमओ कार्यालय भी शामिल होगा। इसके अलावा बिलासपुर जिले के घुमारवीं में अस्पताल सुविधाओं के विस्तार के लिए भी मंजूरी प्रदान की गई है।

    प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को प्रदेश में ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य मरीजों को बेहतर उपचार के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत को कम करना है।

    उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घरों के नजदीक आधुनिक, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    #ARBtimes #CTScan #HealthInfrastructure #HealthNews #himachalpradesh #IGMCShimla #Nerchowk #Shimla #Tanda
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर सरकार का फोकस, आईजीएमसी में बनेगा शोध विभाग: मुख्यमंत्री सुक्खू

    August 7, 2026

    Shimla: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन 33,660 से बढ़कर 60 हजार रुपये, 78% की ऐतिहासिक वृद्धि

    August 5, 2026

    JOB: 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र, मेडिकल कॉलेजों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Dengue: रामपुर में डेंगू की दस्तक? पुराने बस अड्डा क्षेत्र में मिला लार्वा, प्रशासन अलर्ट

    July 26, 2026

    Shimla Hospital Alert ! आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल के डॉक्टर 22 जुलाई से छुट्टियों पर; घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल

    July 20, 2026

    Shimla: नशे से बढ़ रहे एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी के मामले चिंता का विषय: उपायुक्त अनुपम कश्यप

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल में बढ़ेंगी PG मेडिकल सीटें, सरकार ने 320 नई सीटों का प्रस्ताव किया तैयार

    July 17, 2026

    Shimla: हिमाचल के 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें, 5 अस्पतालों में मिलेगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा

    July 16, 2026

    Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

    July 13, 2026

    Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

    July 12, 2026

    Blood Donation: ननखड़ी में आर्यवर्त सोसाइटी का रक्तदान शिविर सफल, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 9 8 5
    Users Today : 41
    Total Users : 117985
    Total views : 234031
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.