एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग और अधिवक्ता वर्ग से जुड़े कुल 48 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में मनोज शर्मा (एडीए) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मंजीत को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। महिला एकल में पूजा ने तनुजा को हराकर चैंपियनशिप जीती। पुरुष युगल वर्ग में अमित और पिंटू की जोड़ी ने मनोज एवं पुनीत की जोड़ी को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं, महिला युगल में पूजा और अक्षिता की जोड़ी ने ऐश्वर्या एवं विजयलक्ष्मी को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने खेलों को स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम बनाने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
समापन समारोह में निदेशक अभियोजन संजीव कटोच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप जिला न्यायवादी महेंद्र चौधरी तथा अधिवक्ता अनुज गुप्ता, रोहित शर्मा और बी.एस. ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंजीत (चीता), अधिवक्ता बी.एस. बालियान, राजीव चौहान, एच.आर. ठाकुर, जे.डी. गर्ग, जी.एस. नेगी और नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस, अभियोजन और अधिवक्ता वर्ग के बीच आपसी सौहार्द, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही, समाज में नशे के खिलाफ सकारात्मक संदेश पहुंचाने में भी ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है।
प्रतियोगिता का संदेश रहा— “Play Hard, Stay Fit, Say No to
