Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। 200 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण, 25.16 करोड़ की पेयजल योजना और 2.52 करोड़ से पुस्तकालय निर्माण की समीक्षा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 13, 2026Updated:August 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सुन्नी में विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी क्षेत्र में विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान लोगों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन परियोजनाएं पूरी होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    200 करोड़ से सुन्नी-खैरा-लुहरी मार्ग का चौड़ीकरण

    मंत्री ने बताया कि सुन्नी से खैरा और लुहरी तक करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य को जल्द पूरा कर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि चेबड़ी क्षेत्र के लिए पहले सुन्नी होकर संचालित होने वाली बस सेवा अब केदारघाट होकर जाएगी। इसके अलावा एक अन्य बस सेवा बहाल करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शटल बस सेवा कांट्रेक्टर के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिससे लोगों को दोनों तरफ आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

    थली पुल का कार्य प्रगति पर, सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद

    विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि थली पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। पुल के निर्माण के लिए हाल ही में 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस पुल को सितंबर 2026 के अंत तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके चालू होने से लोगों को शकराह की ओर आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

    25.16 करोड़ की लागत से सुन्नी को मिलेगी 24 घंटे पेयजल सुविधा

    मंत्री ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने का सपना पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का था। इसे पूरा करने के उद्देश्य से वाटर सप्लाई स्कीम (WSS) सुन्नी के ऑग्मेंटेशन का कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर करीब 25 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना का कार्य लगभग 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और आगामी दो माह के भीतर मुख्यमंत्री को सुन्नी लाकर इसका शुभारंभ करवाने का प्रयास किया जाएगा।

    योजना के माध्यम से सुन्नी क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत सतलुज नदी से घराट नाला के समीप जल उठाकर सुन्नी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा।

    योजना की अंतिम जल आवश्यकता 2.53 एमएलडी निर्धारित की गई है। जल उठाने और आपूर्ति के लिए दो पंपिंग स्टेज प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त 8.50 लाख लीटर क्षमता का डिलीवरी टैंक बनाया जाएगा तथा सुन्नी क्षेत्र में व्यापक वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की बढ़ती पेयजल जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ लोगों को अधिक विश्वसनीय और बेहतर जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

    2.52 करोड़ से बनेगा पुस्तकालय

    विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सुन्नी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का निर्माण कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है।

    उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बनने से विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय लोगों को अध्ययन एवं पठन-पाठन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। भवन के भूतल पर वरिष्ठ नागरिक कक्ष, कैंटीन, कार्यालय, पेंट्री, रसोई, स्टोर और शौचालयों की सुविधा होगी। दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय का भी प्रावधान किया गया है।

    प्रथम तल पर रीडिंग हॉल और महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा होगी, जबकि द्वितीय तल पर रीडिंग हॉल के साथ पुरुषों के लिए शौचालय बनाया जाएगा। पुस्तकालय के निर्माण से क्षेत्र में विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी में चल रहे विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से पहले भी पूरा सहयोग दिया गया है और भविष्य में भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।

    25 करोड़ से कॉलेज के साथ बनेगी पार्किंग

    शहरी विकास मंत्री ने बताया कि सुन्नी कॉलेज के साथ करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग और दुकानों का बड़ा प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर मामला उठाया गया है और जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का समाधान करने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित की जा सकेंगी।

    निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #DevelopmentProjects #DrinkingWaterScheme #himachalpradesh #Library #RoadWidening #Sunni #SunniCollege #ThaliBridge #UrbanDevelopment #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article Kullu: फॉर्मर रजिस्ट्री की विसंगतियां दूर करने के लिए विशेष जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान चलाने के निर्देश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Shimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    September 25, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 23, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 5 4 1
    Users Today : 3
    Total Users : 124541
    Total views : 244687
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.