Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने उनके तकनीक, शिक्षा, पंचायती राज और युवा सशक्तीकरण में योगदान को याद किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार क्षेत्र को बढ़ावा मिला, जिसने देश में तकनीकी विकास की नई नींव रखी। इसके अलावा 61वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई, जिससे युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ी।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए स्थानीय निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने की दिशा में उनके प्रयासों को भी याद किया गया।

    शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना को भी उनके महत्वपूर्ण योगदानों में गिना गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए किए गए प्रयास आज भी देश के विकास में दिखाई देते हैं।

    इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महासचिव राजीव ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश गुप्ता, राजेश लारजू, भूवेश धीमान, डीडी कश्यप और मोहन लाल भाटिया सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #ARBtimes #Congress #himachalpradesh #RajivGandhi #RajivGandhiJayanti #RampurBushahr #कांग्रेस #पूर्वप्रधानमंत्री #ब्लॉककांग्रेस #राजीवगांधी #रामपुर #रामपुरकांग्रेस #हिमाचलकांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi : चंडीगढ़-मनाली NH पर टनल नंबर 12 में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 8 घायल; 2 गंभीर
    Next Article Mandi: हैम रेडियो आपदा के समय वैकल्पिक संचार का विश्वसनीय माध्यम : उपायुक्त अपूर्व देवगन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    रामपुर में चिट्‌टे के साथ युवक गिरफ्तार

    February 11, 2025

    Shimla : छह दिन बाद फिर शुरू हुई शिमला-दिल्ली फ्लाइट, पहले दिन पहुंचे 23 यात्री

    May 13, 2025

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित

    October 23, 2025

    KCC Bank Loan Scam: कोर्ट के आदेश पर पूर्व शाखा प्रबंधक समेत तीन पर एफआईआर

    March 3, 2026

    Kinnaur: जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए 23 तक करें ऑनलाईन आवेदन

    September 16, 2025

    दैनिक राशिफल 11 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    February 11, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 8 1
    Users Today : 0
    Total Users : 129481
    Total views : 252657
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.