Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    सराहन में बुशहर स्पोर्टस, कलचरल्स व पर्यावरण एसोसिएशन ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। करीब 1000 मरीजों की आंखों की जांच कर चिकित्सकों ने उपचार संबंधी परामर्श दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    बुशहर स्पोर्टस, कलचरल्स व पर्यावरण एसोसिएशन की ओर से रविवार को सराहन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे करीब 1000 मरीजों की आंखों की जांच की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आंखों से संबंधित समस्याओं को लेकर आवश्यक परामर्श लिया।

    सराहन में आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ करते डीएसपी रामपुर व प्रधानगण

    डीएसपी रामपुर ने किया शिविर का शुभारंभ

    शिविर का शुभारंभ डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा और पंचायत प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को अपने घर-द्वार के समीप विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलती हैं।

    राहुल सोनी ने कहा- आगे भी होंगे जनकल्याणकारी आयोजन

    शिविर की अध्यक्षता बुशहर स्पोर्टस, कलचरल्स व पर्यावरण एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    चिकित्सकों ने मरीजों को दी आवश्यक सलाह

    शिविर में अविनाश आइज केयर भद्राश अस्पताल के चिकित्सक अविनाश नेगी और उनकी टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच करने के साथ मरीजों को आवश्यक सावधानियों और उपचार के संबंध में परामर्श दिया।

    ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों की सूची जल्द होगी जारी

    आयोजकों के अनुसार जांच के दौरान जिन मरीजों में आंखों के ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई है, उनकी सूची और ऑपरेशन से संबंधित आगामी जानकारी चिकित्सकों की ओर से जल्द जारी की जाएगी। संबंधित मरीजों को इसके बाद आगे के उपचार की प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

    शिविर के सफल आयोजन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। ग्रामीणों ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के लिए आयोजकों का आभार जताया।

    #ARBtimes #EyeCheckupCamp #himachalpradesh #Sarahan #Shimla #निशुल्कनेत्रजांच #नेत्रचिकित्सा #नेत्रजांचशिविर #बुशहर #रामपुर #सराहन #स्वास्थ्यशिविर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश
    Next Article HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: दंत महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरणों से लैस करेगी प्रदेश सरकार, सीनियर रेजिडेंसी नीति भी होगी लागू

    November 13, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 2025: 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक रिकांगपिओ में सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव

    October 1, 2025

    Shimla: 9 जून तक भेजे नगर परिषद व नगर पंचायतों के वार्ड परिसीमन तथा सीमा निर्धारण से सम्बंधित आपत्ति व सुझाव

    June 5, 2025

    Mandi: मंडी में टकोली टोल प्लाजा पर टोल वसूली 1 माह के लिए निलंबित

    August 16, 2025

    Rampur Bushahr: आपदा की मार झेल रहा शरनाल गांव, राहत कार्यों के नाम पर केवल आश्वासन

    September 18, 2025

    Rampur Bushahr: एचपीएस में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

    May 20, 2025

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 1 0
    Users Today : 0
    Total Users : 129610
    Total views : 252863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.