Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    नगर परिषद रामपुर की बैठक में सीवरेज, कूड़ा प्रबंधन, हाउस टैक्स, लवी मेला और वार्डों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सहयोग न करने वालों पर कार्रवाई के संकेत।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नगर परिषद रामपुर की बैठक में विकासात्मक कार्यों पर चर्चा करते अध्यक्ष व पार्षद

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक बैठक की नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शहर की सीवरेज व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, हाउस टैक्स, लवी मेला और विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

    बैठक में सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाने पर विशेष चर्चा हुई। सीवरेज कनेक्शन लेने और व्यवस्था में सहयोग नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि सीवरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग जरूरी है। सहयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई किए जाने की बात भी बैठक में सामने आई।

    गीले और सूखे कूड़े को अलग रखने के लिए जागरूकता अभियान

    नगर परिषद ने शहर में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने पर भी जोर दिया। इसके लिए पार्षद अपने-अपने वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। मकान मालिकों से भी किरायेदारों को निर्धारित व्यवस्था के तहत कूड़ा देने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया गया।

    वार्ड 5 और 9 की समस्याएं भी उठीं

    बैठक में वार्ड नंबर पांच और नौ से संबंधित लोगों ने बैठक में पहुंचकर समस्याओं से अवगत करवाया और उनके समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों की ओर से लाल पत्थर क्षेत्र में फिसलन की समस्या और नाले में किए जा रहे अतिक्रमण का मामला उठाया गया। लोगों ने नगर परिषद से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

    हाउस टैक्स और विकास कार्यों की समीक्षा

    बैठक में हाउस टैक्स से संबंधित मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद की राजस्व व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की प्राथमिकताएं सामने रखते हुए जरूरी विकास कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। नगर परिषद की ओर से लोगों की समस्याओं के समाधान और शहर के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

    बैठक में उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पार्षद दीपना, जयश्री गोयल, नितिका गुप्ता, उमा देवी, सुंदर लाल, कांता देवी, विशेषर लाल तथा कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #himachalpradesh #LaviMela #Rampur #RamPurNews #कूड़ाप्रबंधन #नगरपरिषदरामपुर #रामपुर #रामपुरसमाचार #लवीमेला #शहरकीसमस्याएं #शिमला #सीवरेज #हाउसटैक्स #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना
    Next Article SFI: फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर SFI का प्रदर्शन, सीएम और वीसी का पुतला फूंका
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: शहीद पवन कुमार धंगल की स्मृति में ज्यूरी व्यापार मंडल ने जुटाया 40 यूनिट रक्त

    October 4, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान और बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: एक दिसंबर से गाय-भैंस के दूध के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी-मुख्यमंत्री

    October 3, 2026

    Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    October 2, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में एक दिन में पांच स्कूलों में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम, 1,850 विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 1, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 12 अक्टूबर को, 4 और 5 अक्टूबर को भरे जाएंगे नामांकन

    September 30, 2026

    RHPS: रामपुर एचपीएस ने करवाई रंदल स्कूल में ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रतियोगिता भी आयोजित

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 3
    Users Today : 64
    Total Users : 125983
    Total views : 246889
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.