Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    जीबी पंत कॉलेज रामपुर में तरुण किन्नौर स्टूडेंट एसोसिएशन ने एंटी रैगिंग शपथ एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने रैगिंग और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में तरुण किन्नौर स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से एंटी रैगिंग शपथ समारोह एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

    समारोह के दौरान एसोसिएशन की उपाध्यक्ष आंचल लोक्टस ने एंटी रैगिंग शपथ दिलाई। विद्यार्थियों और एसोसिएशन के सदस्यों ने शपथ को सामूहिक रूप से दोहराते हुए महाविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त, सुरक्षित, अनुशासित और सम्मानजनक बनाए रखने का संकल्प लिया।

    नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने नशे से स्वयं दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्यन विक्रास के नेतृत्व में किया गया। उपाध्यक्ष आंचल लोक्टस, महासचिव अंकिता मोयन, संयुक्त सचिव प्रशांत नेगी एवं प्रशांत, कोषाध्यक्ष मिंटू नेगी एवं मनीषा राज ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्कृति सचिव विशेष एवं अलीशा तथा खेल सचिव मुंकिता चारस ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

    एसोसिएशन के सदस्यों ने विद्यार्थियों से अनुशासन, आपसी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन “नशे को ना, जिंदगी को हां” के संदेश के साथ हुआ।

    #AntiRagging #ARBtimes #DrugAwareness #GBPantCollege #एंटीरेगिंग #जागरूकता #जीबीपंतकॉलेज #तरुणकिन्नौरस्टूडेंटएसोसिएशन #नशामुक्तअभियान #नशामुक्ति #रामपुर #रामपुरबुशहर #रैगिंगमुक्तकैंपस #विद्यार्थी #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील
    Next Article Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    November 21, 2026

    Education: अभाविप रामपुर इकाई ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    November 19, 2026

    Education: WILDE Student Conference के दूसरे दिन शोध प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक कार्यशालाओं में जुटे विद्यार्थी

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    November 16, 2026

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना

    May 6, 2026

    दैनिक राशिफल 19 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी, नोगली और नीरथ में लग रहे इंटेलिजेंट ट्रैफिक कैमरे

    August 20, 2025

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    Kullu: कुल्लू प्रशासन का निर्णय: एनएच-305 पर भारी वाहनों पर निर्धारित समय में रोक

    November 28, 2025

    Shimla : कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल के नए राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना की जिम्मेदारी

    March 6, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 2 2 6
    Users Today : 4
    Total Users : 130226
    Total views : 253800
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.