Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Solan : बद्दी के भटोलीकलां में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

    हिमाचल प्रदेश के सोलन (बद्दी) के भटोलीकलां में बिहार निवासी 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच में नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत भटोलीकलां में किराये के कमरे में रह रहे 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के अरवल जिले के कुचहरा चिरारी गांव निवासी राहुल (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की ओवरडोज (Drug Overdose) से मौत होने की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शौचालय में बेहोश मिला युवक

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ भटोलीकलां में एक कमरे में रहता था। घटना के दिन राहुल ने अपने रूममेट के साथ कमरे में पहुंचकर सीरिंज (Syringe) के जरिए नशे की डोज ली थी। इसके बाद वह शौचालय में चला गया। आरोप है कि उसने शौचालय के भीतर नशे की दूसरी डोज ली, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। काफी देर तक बाहर न आने पर जब उसके साथियों (सोनू और आलोक) ने उसे देखा, तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। साथी उसे तुरंत बद्दी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस कार्रवाई और बरामदगी
    • सीरिंज बरामद : सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल से नशे के इस्तेमाल में लाई गई एक सीरिंज बरामद की है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों (पिता) को सौंप दिया है। जांच में सामने आया है कि राहुल पिछले लगभग तीन सालों से अपने माता-पिता से अलग रह रहा था और उसने अपने काम व ठिकाने की ज्यादा जानकारी घर वालों को नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    #ARBtimes #BaddiNews #CrimeNews #DrugOverdose #HimachalNews #himachalpradesh #SolanNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    Next Article HP Polytechnic : खाली सीटों के लिए 31 से सुंदरनगर में काउंसलिंग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026

    Solan : बद्दी में पुलिस नाके से बचने के लिए युवक ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; 3 गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Solan : फर्जी फार्मा कंपनी का भंडाफोड़: जाली लाइसेंस और फेक सर्टिफिकेशन्स से ऐंठे लाखों; कांगड़ा का शातिर गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Solan : हिमाचल में बनी 45 समेत देशभर की 159 दवाओं के सैंपल फेल: CDSCO के ड्रग अलर्ट में बड़ा खुलासा

    July 22, 2026

    Solan : ढांग ऊपरली पंचायत का बड़ा फैसला, नशा बेचने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार, पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले

    July 20, 2026

    कसौली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    July 6, 2026

    सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: दो चिट्टा तस्करों की ₹68.16 लाख की काली कमाई फ्रीज

    July 3, 2026

    Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

    June 23, 2026

    Arki Hospital Case : पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मंत्री के ‘डेथ तो होनी ही है’ बयान पर हंगामा

    May 22, 2026

    Solan Road Accident: साधुपुल के पास 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवती की मौत; चार गंभीर घायल

    May 20, 2026

    Himachal Panchayat Election: कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR

    May 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 0 8 9
    Users Today : 15
    Total Users : 121089
    Total views : 238663
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.