Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    रामपुर और ननखरी में मानसून 2026 से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एसडीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट और प्रस्ताव उपायुक्त को भेजने के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपमंडलाधिकारी रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    मानसून 2026 के दौरान रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में हुई क्षति की पुनर्बहाली को लेकर शनिवार को उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी परिसंपत्तियों और आधारभूत संरचनाओं को मानसून के दौरान हुए नुकसान की समीक्षा की गई तथा उनकी पुनर्बहाली के लिए संबंधित विभागों द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सरकारी प्राथमिक विद्यालयों, महिला मंडलों, युवक केंद्रों, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्रामीण सड़कों और पेयजल आपूर्ति योजनाओं की पुनर्बहाली के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों में सभी आवश्यक दस्तावेज और तकनीकी विवरण शामिल किए जाना अनिवार्य है।

    उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रस्ताव के साथ संबंधित पटवारी की ओर से तैयार क्षति रिपोर्ट, राजस्व अभिलेख में क्षति दर्ज नहीं होने की स्थिति में एसडीएम से सत्यापित एवं प्रमाणित क्षति रिपोर्ट, क्षतिग्रस्त स्थल या परिसंपत्ति के स्पष्ट जियो-टैग्ड छायाचित्र तथा विस्तृत एवं तकनीकी रूप से जांचा गया अनुमान प्रस्तुत किया जाए। सड़क बहाली से संबंधित प्रस्तावों में सड़क की लंबाई, आरडी नंबर और पुनर्बहाली के लिए प्रस्तावित सटीक चेनज का उल्लेख करना भी आवश्यक होगा।

    निर्धारित वित्तीय मानदंडों के अनुसार मिलेगी सहायता

    बैठक में बताया गया कि निर्धारित मदों एवं वित्तीय मानदंडों के अनुसार ग्रामीण एवं गांव की सड़कों की पुनर्बहाली के लिए अधिकतम 75 हजार रुपये प्रति किलोमीटर, सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के लिए 2 लाख रुपये प्रति विद्यालय तथा पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिए 2 लाख रुपये प्रति योजना तक सहायता का प्रावधान है।

    इसी तरह प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की पुनर्बहाली के लिए 2 लाख रुपये प्रति इकाई तथा पंचायत परिसंपत्तियों, महिला मंडलों, युवक केंद्रों, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों की पुनर्बहाली के लिए अधिकतम 2.50 लाख रुपये प्रति इकाई तक सहायता निर्धारित है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की पुनर्बहाली के लिए 5 हजार रुपये प्रति पोल, एलटी लाइन की पुनर्बहाली के लिए 50 हजार रुपये प्रति किलोमीटर तथा एक क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मर के प्रतिस्थापन के लिए एक लाख रुपये तक सहायता का प्रावधान है। यह सहायता निर्धारित पात्रता और वित्तीय मानदंडों के अधीन होगी।

    एक सप्ताह में उपायुक्त को भेजनी होगी रिपोर्ट

    एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और आधारभूत संरचनाओं की पुनर्बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्ताव निर्धारित वित्तीय मानदंडों के अनुरूप और पूर्ण दस्तावेजों के साथ समयबद्ध तरीके से तैयार किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मानसून से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट और पुनर्बहाली संबंधी प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान का पूर्ण एवं तथ्यात्मक विवरण निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रामपुर दिनेश, सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामपुर वीणा कौशल, ननखरी से शुरम लाल, सराहन से भारत भूषण, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशहर के प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #MonsoonDamage #Restoration #SDMRampur #Shimla #ननखरी #पुनर्बहाली #मानसून2026 #मानसूननुकसान #रामपुर #रामपुरबुशहर
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: विधानसभा घेराव के लिए रामपुर से जाएंगे 100 से अधिक पेंशनर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
    Next Article DAV Rampur: डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में वैदिक सप्ताह और संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: विधानसभा घेराव के लिए रामपुर से जाएंगे 100 से अधिक पेंशनर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    August 22, 2026

    Rampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 1 5 1
    Users Today : 0
    Total Users : 121151
    Total views : 238766
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.