Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    श्री नैना देवी मंदिर परिसर में दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए रैंप-लिफ्ट की सुविधा विकसित की जा रही है। 31 मार्च 2027 तक परिसर को बाधारहित बनाने का लक्ष्य।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  बिलासपुर | श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर को दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पूरी तरह सुगम एवं बाधारहित बनाने की दिशा में काम चल रहा है। मंदिर परिसर में रैंप और लिफ्ट की सुविधा विकसित की जा रही है। मंदिर न्यास ने 31 मार्च तक मंदिर परिसर में पूर्णतः सुलभ एवं बाधारहित व्यवस्था उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    आयुक्त मंदिर एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन बिलासपुर में श्री नैना देवी जी मंदिर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुविधा उपलब्ध करवाने सहित मंदिर परिसर में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि गुफा पार्किंग से मुख्य मंदिर तक एंड-टू-एंड सुगम दर्शन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था विकसित की जा रही है। गुफा पार्किंग से कृपाली कुंड तक रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि कृपाली कुंड से लंगर भवन तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद लिफ्ट और रैंप के माध्यम से मुख्य मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।मंदिर न्यास के अन्य भवनों और परिसरों में भी चरणबद्ध तरीके से आवश्यक सुगम्यता सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी श्रद्धालु को माता श्री नैना देवी जी के दर्शन के दौरान शारीरिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

    बैठक में अधिकारियों को सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 से 27 अगस्त 2026 तक करीब तीन करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोलांवाला टोबा से पड़ो का परौंण तक पैदल मार्ग पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। गुफा से मंदिर तक कैनोपी की विशेष मरम्मत और उसके स्तंभों के पुनर्संरेखण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा गुफा पार्किंग से मंदिर तक पैदल रास्ते के निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए स्मार्ट सोलर सॉल्यूशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

    #ARBtimes #Bilaspur #DivyangFacility #himachalpradesh #NainaDeviTemple #SeniorCitizens #ShriNainaDevi #TempleDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम
    Next Article Kullu : जल शक्ति मंडल आनी में 10 पैरा वर्करों की भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Bilaspur News : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची थी मासूम

    September 24, 2026

    Bilaspur Jobs : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

    September 20, 2026

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 4 7
    Users Today : 51
    Total Users : 126847
    Total views : 248220
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.