Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    कुल्लू

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    कुल्लू के ढालपुर खेल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं। हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को ढालपुर खेल परिसर में खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें करीब 250 खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम हैं।

    टेबल टेनिस में युबिता और धनंजय ने जीता स्वर्ण

    जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि टेबल टेनिस के गर्ल्स अंडर-11 वर्ग में युबिता ने स्वर्ण पदक जीता। बॉयज अंडर-11 में हेयांश और अंडर-19 में धनंजय विजेता रहे। विमेंस सिंगल्स में दीक्षा और मेंस सिंगल्स में सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन के अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में शाव्या धीमान और बॉयज वर्ग में अर्श ठाकुर विजेता रहे। अंडर-19 गर्ल्स में सृष्टि ठाकुर ने खिताब अपने नाम किया।

    बास्केटबॉल में एकेडमी-ए कुल्लू का दबदबा

    बास्केटबॉल के अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों में एकेडमी-ए कुल्लू विजेता रही, जबकि कुल्लू कॉलेज ने रनर-अप का खिताब हासिल किया। वॉलीबॉल में खेलो इंडिया सेंटर सीनियर विजेता और खेलो इंडिया सेंटर जूनियर रनर-अप रहा। हॉकी के गर्ल्स वर्ग में ‘गर्ल्स इन ब्लैक’ और बॉयज वर्ग में ‘सीनियर-7’ विजेता रहे। बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्गों में तन्मय, वीरेंद्र, अनमोल, देव राम, सुन्यांश और उज्जवल ने विजेता का खिताब हासिल किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। विभाग भविष्य में भी ऐसी खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रयास करता रहेगा।

     

    #ARBtimes #Dhalpur #himachalpradesh #Kullunews #KulluSports #MajorDhyanChand #NationalSportsDay #SportsNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल
    Next Article Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kullu : जल शक्ति मंडल आनी में 10 पैरा वर्करों की भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन

    September 1, 2026

    Kullu: सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट में सुधार जरूरी : सुरजीत कुमार राठौर

    August 31, 2026

    Kullu: लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहराया तिरंगा

    August 27, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन, 11 सितंबर को होंगे जिला स्तरीय चुनाव

    August 25, 2026

    Kullu: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

    August 25, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Kullu: रामपुर परियोजना प्रभावितों का 25 अगस्त को एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर होगा प्रदर्शन

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 0 3
    Users Today : 9
    Total Users : 121603
    Total views : 239597
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.