Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Crime: रामपुर में दो अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

    रामपुर के रचोली क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर पुलिस द्वारा रचोली में चिट्‌टे के साथ पकड़े गए युवक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रचोली क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पहले मामले में डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने पांच सितंबर की रात करीब 9:10 बजे रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपित की पहचान कमलवीर पुत्र राम कुमार निवासी गांव थोल इस्लामाबाद, डाकघर इस्लामाबाद, तहसील शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस थाना रामपुर में एफआईआर संख्या 91/26, दिनांक 5 सितंबर 2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    दूसरे मामले में पुलिस थाना रामपुर की टीम ने इसी क्षेत्र में पांच सितंबर को शाम करीब 4:35 बजे गश्त के दौरान दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपितों की पहचान जतिंदर सिंह पुत्र दरबार सिंह निवासी गांव व डाकघर जोली, तहसील डेराबस्सी, जिला एसएएस नगर, पंजाब, उम्र 30 वर्ष तथा राजा नेगी पुत्र जगदीश नेगी निवासी गांव व डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

    इस मामले में पुलिस थाना रामपुर में एफआईआर संख्या 92/26, दिनांक 5 सितंबर 2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों और आरोपितों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

    #ARBtimes #Chitta #CrimeNews #Heroin #HimachalNews #HimachalPolice #NDPSAct #Racholi #Rampur #RampurPolice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह
    Next Article Igmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Crime: लापता बालिका को पुलिस ने आनी के टांडी से सुरक्षित बरामद किया

    August 28, 2026

    Crime: झाकड़ी में 3.29 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    August 25, 2026

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 125 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट; चालक की मौत

    August 23, 2026

    Shimla: सुन्नी उपमंडल के चाबा के समीप ऑटो रिक्शा नदी में गिरा, चालक की मौत

    August 23, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 7 5
    Users Today : 74
    Total Users : 121775
    Total views : 240039
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.