Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में हिमालय दिवस-2026 मनाया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, मॉडल, PPT, फोटोग्राफी, स्लोगन और पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज प्रबंधक व छात्र

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में 9 सितंबर को हिमालय दिवस-2026 उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन रसायन विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। इस वर्ष की थीम “Himalayas: Our Heritage, Our Responsibility” (हिमालय: हमारी विरासत, हमारी जिम्मेदारी) रही।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिमालय की जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सतत विकास के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, जल सुरक्षा, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत का आधार है। उन्होंने कहा कि हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक सोच, सतत जीवनशैली और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सतत विकास का वास्तविक अर्थ प्रकृति की कीमत पर विकास नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर विकास करना है।

    इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, फोटोग्राफी, मॉडल मेकिंग, पारंपरिक वेशभूषा, हिमालय जागरूकता स्टॉल तथा PPT प्रस्तुति प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने हिमालयी पर्यावरण, जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, सतत पर्यटन और स्थानीय संस्कृति से जुड़े विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

    PPT प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के अश्विनी प्रथम, गिरीश द्वितीय और आस्था तृतीय रहे। मॉडल मेकिंग में आशीष, अरमान, आदर्श व प्रवीन के ‘फ्यूचर ग्लेशियर प्रोटेक्शन मॉडल’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक, पलक, अंशु, आंचल के ‘हिमालयन 2050’ तथा वंश, अनीश, मृदुल व अरुण के ‘सस्टेनेबल टाउन’ ने संयुक्त रूप से द्वितीय और स्नेहा, सरुल, पलक, सोनम व इशानी के ‘सस्टेनेबल हिमालयन फ्यूचर’ ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    पोस्टर प्रतियोगिता में सरुल प्रथम, वंशिका द्वितीय तथा चित्रांगना व सानवी तृतीय रहीं। स्लोगन राइटिंग में सुषमा प्रथम, याचिका द्वितीय और चित्रांगना तृतीय रहीं। फोटोग्राफी में आदित्या प्रथम, लोकेन्द्र द्वितीय और हिमेश तृतीय रहे। हिमालय जागरूकता स्टॉल में मोनिका, साक्षी व अनीश प्रथम रहे। पारंपरिक वेशभूषा में प्रिया प्रथम, याचिका द्वितीय तथा मोनिका व मुस्कान तृतीय रहीं।

    इससे पूर्व 8 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम “हिमालय को जानें, समझें और संरक्षित करें” के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

    #ARBtimes #EnvironmentConservation #himachalpradesh #HimalayaConservation #HimalayaDay2026 #HimalayanHeritage #himalayas #RampurBushahr #RampurCollege #SustainableDevelopment #हिमालयदिवस #हिमालयसंरक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
    Next Article Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूजा अर्चना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 7, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं

    September 6, 2026

    Igmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम

    September 6, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 2 0 5
    Users Today : 107
    Total Users : 122205
    Total views : 240820
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.