शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 जून को जिला कुल्लू की तहसील निरमंड के बागा सराहन क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे शिमला के अनाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12:30 बजे बागा सराहन पहुंचेंगे। सीएम यहां बागा सराहन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को ₹1500-₹1500 की सम्मान राशि के चेक प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रात को बागा सराहन स्थित PWD रेस्ट हाउस में ठहरेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। अगले दिन यानी 18 जून को सुबह 10:15 बजे वे शिमला के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। प्रशासन समेत पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending
- Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने
- Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
- Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता
- Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
- Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
- Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
- Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
- Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत