Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बस सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सराहन में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती भाजपा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    भाजपा मंडल सराहन ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहन बस स्टॉप से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में लंबे समय से रिक्त पड़े पशु औषधालयों, स्कूलों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों के पदों को भरने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण बस रूटों पर सेवाएं बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, ग्रामीण सड़कों की स्थिति भी खराब बनी हुई है। भाजपा नेताओं ने ज्यूरी-सराहन सड़क चौड़ीकरण कार्य में कथित तौर पर बरती जा रही कोताही और राजनीतिक हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की कथित विफलताओं के कारण क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

    भाजपा नेताओं ने विशेष रूप से 15/20 क्षेत्र की सरपारा सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क कई महीनों से अवरुद्ध पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क को शीघ्र बहाल करने की मांग की।

    इसके बाद भाजपा मंडल सराहन की ओर से नायब तहसीलदार सराहन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की गई।

    भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी।

    इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमोलक राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    #ARBtimes #कांग्रेससरकार #कौलसिंहनेगी #ज्यूरीसराहनसड़क #भाजपा #भाजपामंडलसराहन #महेंद्रजैन #राज्यपाल #रामपुरबुशहर #सरपारासड़क #सराहन #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHealth: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल
    Next Article Aaj Ka Rashifal 15 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 2 0
    Users Today : 0
    Total Users : 128120
    Total views : 250254
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.