Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    Himachal News : हिमाचल की आईटीआई में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर मेरिट के आधार पर प्रवेश लेना होगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी | हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए चल रहा स्पॉट एडमिशन राउंड अब 22 सितंबर तक जारी रहेगा। प्रवेश तिथि बढ़ाने का निर्णय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय और प्रशिक्षण महानिदेशालय दिल्ली की ओर से लिया गया है।

    तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्पॉट राउंड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पहले से पंजीकृत और नए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर दस्तावेजों और फोटो पहचान पत्र के साथ संबंधित आईटीआई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। स्पॉट राउंड के दौरान अभ्यर्थियों को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक संस्थान में पहुंचना होगा।

    प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन मेरिट सूची तैयार की जाएगी और पात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि पिछले दिन तैयार की गई मेरिट सूची अगले दिन मान्य नहीं होगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक दिन की प्रवेश प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय में संस्थान पहुंचना जरूरी होगा। जिन अभ्यर्थियों को खाली सीट पर प्रवेश मिलेगा, उन्हें निर्धारित शुल्क और संबंधित फंड उसी समय संस्थान में जमा करना होगा। उपलब्ध ट्रेड और रिक्त सीटों की जानकारी अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई से व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

    पहले से आईटीआई में दाखिला लेने वालों को मौका नहीं

    स्पॉट राउंड को लेकर निदेशालय ने पात्रता की स्थिति भी स्पष्ट की है। सत्र 2026 में अभी तक किसी भी आईटीआई में प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थी ही इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने सत्र 2026 में पहले ही किसी आईटीआई में प्रवेश ले लिया है, उन्हें स्पॉट राउंड के माध्यम से अपने संस्थान या ट्रेड में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।

     

    #ARBtimes #HimachalEducation #HimachalNews #ITIAdmission #ITIAdmission2026 #SkillDevelopment #SpotRound #TechnicalEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
    Next Article Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Mandi: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 4 0
    Users Today : 17
    Total Users : 123540
    Total views : 243020
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.