Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 25
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla News : शिमला के घंडल में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    शिमला के घंडल में HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है और आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में घंडल के पास वीरवार दोपहर HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा करीब 1:10 बजे हुआ। दुर्घटना में कार चालक मनीश गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।

    पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सोलन जिले की अर्की तहसील के फांजी गांव निवासी दयानंद, उनकी पत्नी हेमलता और उनकी माता विद्यादेवी के रूप में हुई है। दयानंद और उनकी माता विद्यादेवी ने हादसे में मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हेमलता ने उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। कार चालक मनीश का अस्पताल में उपचार जारी है।

    आईजीएमसी से स्वास्थ्य जांच करवाकर लौट रहा था परिवार

    जानकारी के अनुसार कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। परिवार के सदस्य स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी शिमला आए थे। चेकअप करवाने के बाद सभी कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घंडल के पास सामने से आ रही HRTC बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि HRTC बस घंडल से शिमला की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोग अंदर फंस गए थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। हादसे में HRTC बस में सवार किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

    बालूगंज थाना पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों का निरीक्षण किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन वीरवार शाम आईजीएमसी शिमला पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को आज सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

     

    #AccidentNews #ARBtimes #Ghandal #HimachalNews #HRTC #HRTCBus #IGMCShimla #RoadAccident #RoadSafety #Shimla #ShimlaAccident #ShimlaNews #ShimlaRoadAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 25 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 23, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 0 4 1
    Users Today : 18
    Total Users : 124041
    Total views : 243955
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.