Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी, जिला शिमला में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। अनिरुद्ध सिंह ने जूडो को अनुशासन बताया और 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जूडो महज एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मसंयम की कला है। युवाओं में इस मार्शल आर्ट के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

    अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि करीब एक दशक पहले इस क्षेत्र में कोई महाविद्यालय नहीं था। स्थानीय प्रतिनिधियों और सरकार के प्रयासों से यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाविद्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला करवाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की लगभग सभी मांगों को पूरा किया जा चुका है। प्रवक्ता और सहायक प्रवक्ता के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने जूडो प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

    महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता की मेजबानी करना गर्व की बात है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। पुरुष वर्ग में 18 टीमें और महिला वर्ग में 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

    प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य हेमावती, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी अशोक ठाकुर, जूडो प्रतियोगिता पर्यवेक्षक डॉ. सतीश शर्मा, विश्वविद्यालय के तकनीकी विशेषज्ञ उत्तम दत्त, डीएस चंदेल, संजय कुमार, नवेश कुमार, पंकज शर्मा, वीरेंद्र धौल्टा, जूडो संघ के सचिव हरिंदर ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटी प्रधान प्रतिभा शर्मा, सतलाई प्रधान जय सिंह, ब्रांडी-पदेची प्रधान कांता ठाकुर, पूर्व प्रधान कोटी बलदेव पुरी, पूर्व प्रधान दिनेश झागटा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महाविद्यालयों से आए खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #अंतरमहाविद्यालयजूडो #अनिरुद्धसिंह #खेलसमाचार #चायलकोटी #जूडोप्रतियोगिता #महाविद्यालय #शिमला #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला
    Next Article Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi News : खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबले

    November 10, 2026

    Shimla:सतलुज नदी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रिवर राफ्टिंग के लिए 4 किलोमीटर का स्ट्रेच उपयुक्त

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

    October 26, 2026

    Shimla : खेल महाकुंभ 2026 का बनूटी में आगाज, 10 हजार युवा दिखाएंगे खेल का दम: विक्रमादित्य सिंह

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दलीप भलूनी बने अध्यक्ष

    October 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में शुरू हुई बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप, तीन दिन तक होगा रोमांचक मुकाबला

    October 25, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : एक विवाह ऐसा भी : बर्फीली सराज घाटी में पैदल पहुंची बरात, सादगी बनी मिसाल

    January 26, 2026

    रामपुर क्षेत्र में बढ़ रही जंगलों में आगजनी घटनाएं

    January 27, 2025

    भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया | सीरीज में 1-0 की बढ़त

    December 10, 2025

    National Herald Case : शिमला में ईडी दफ्तर के बाहर यूथ कांग्रेस का हंगामा, लगाया भाजपा का बैनर

    April 19, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Shimla : शैम रॉक रोजेज स्कूल में पारंपरिक अंदाज़ में मनाया बैसाखी पर्व

    April 11, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 8 9 8
    Users Today : 7
    Total Users : 128898
    Total views : 251775
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.